Tamil Nadu CM MK Stalin on Family Planning: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लोकसभा में राज्य की सीटों में कमी आने की संभावना जताई। उन्होंने इसके लिए राज्य में लागू परिवार नियोजन कार्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया। एमके स्टालिन ने कहा कि परिसीमन एक्सरसाइज (Delimitation Exercise) के तहत संसदीय सीटों की संख्या कम करने की स्थिति बन सकती है। एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि राज्य को संसदीय सीटों में संभावित कमी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हमने परिवार नियोजन कार्यक्रम लागू किया है।
विवाह समारोह में बोले एमके स्टालिन
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने यह बात कोलथुर (Kolathur) में कही, जहां वह पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। डीएमके प्रमुख ने कहा कि चूंकि हमने लगातार परिवार नियोजन कार्यक्रम का पालन किया है, इसलिए परिसीमन प्रक्रिया के तहत संसदीय सीटों की संख्या कम करने की स्थिति है। बता दें कि वर्तमान में तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं और सीएम परिसीमन के बाद इस संख्या में किसी भी तरह की कमी का विरोध कर रहे हैं। राज्य में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
2024 में 16 बच्चे पैदा करने की कही थी बात
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सीएम एमके स्टालिन ने परिवार नियोजन कार्यक्रम पर चिंता जताई है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी स्टालिन ने परिसीमन अभ्यास के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए अपने राज्य के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इन दिनों हम किसी से यह नहीं कहते कि उसे जीवन में 16 तरह की संपत्ति मिले। हम लोगों को केवल छोटे परिवार के साथ खुशी से रहने का आशीर्वाद देते हैं, लेकिन जब हमें संसद की सीटों की संख्या में कमी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो हमें यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि हमें छोटे परिवार क्यों रखने चाहिए? स्टालिन ने कहा था कि पहले बड़े-बुजुर्ग नवविवाहित जोड़ों को 16 तरह की संपत्ति हासिल करने का आशीर्वाद देते थे। लेकिन, अब इसके बजाय 16 बच्चे पैदा किए जाए।
एमके स्टालिन ने कहा था कि कलैगनार ने बहुत पहले फिल्म पराशक्ति में एक संवाद लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था हम मंदिरों के खिलाफ नहीं है बल्कि मंदिरों को भयानक पुरुषों का शिविर बनाने के खिलाफ हैं। हमारी आबादी कम हो रही है, जिसका असर हमारी लोकसभा सीटों पर भी पड़ेगा। इसलिए हम 16-16 बच्चे पैदा करें।
2023 में भी जताया था डर
2023 में स्टालिन ने आसन्न (Impending) परिसीमन को ‘डेमोकल्स स्वॉर्ड’ कहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दक्षिणी राज्यों में फैले इस डर को दूर करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि इस परिसीमन अभ्यास से संसद में उनका प्रतिनिधित्व कम हो जाएगा।उन्होंने कहा था कि यह अन्यायपूर्ण है कि दक्षिणी राज्य, जिन्होंने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों का लगन से पालन किया है, निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन के दौरान दंडात्मक उपायों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि हमें जनसंख्या के आधार पर सांसदों की संख्या बढ़ाने और दक्षिण भारत के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने की राजनीतिक साजिश को हराना होगा। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री से यह आश्वासन देने का आग्रह करता हूं कि दक्षिणी राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु में जनसंख्या के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया के दौरान प्रतिनिधित्व में कमी नहीं आएगी।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines