Tamil Nadu Buses Collision: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में दो निजी बसों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। घायलों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को दो निजी बसों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।
बसों की टक्कर नेल्लीकुप्पम के पास पट्टामबक्कम में हुई है। पन्रुति के मेलपट्टमपक्कम में हुए हादसे में दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, जनता और पुलिस के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बस का अगला टायर फटा, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार बस कुड्डालोर और पन्रुति के बीच चलती थीं। हादसे के पीछे के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि एक बस का अगला टायर फट गया, जिससे ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
5 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
7 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
9 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
9 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
13 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
13 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines