Tamil Nadu BJP: तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एससी/एसटी विंग के राज्य कोषाध्यक्ष की हत्या मामले में 9 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। बता दें कि बीबीजीटी शंकर की 27 अप्रैल की रात को बदमाशों के एक समूह ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान शंकर चेन्नई से लौट रहे थे।
आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी कार पर देशी बम फेंका था। जब शंकर खुद को बचाने के लिए कार से बाहर निकले तो उनका पीछा किया गया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
तमिलनाडु भाजपा चीफ ने जताया दुख
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और संकेत है। उन्होंने कहा कि अगर उचित जांच नहीं की गई और अपराधी तुरंत नहीं पकड़े गए तो पार्टी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात को उस वक्त हुई जब वलारपुरम ग्राम पंचायत अध्यक्ष बीबीजीटी शंकर एक शादी से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके वाहन को रोका और वाहन पर देशी बम फेंके। उन्होंने कहा कि जैसे ही शंकर ने भागने की कोशिश की, बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने कहा कि शंकर के नाम पर कई मामले लंबित हैं, आगे की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
51 mins agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
1 hr agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
2 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
6 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
8 hrs agoLIVE: 'CEC से मिलकर रहेंगे सांसद...' 5 घंटे से धरने पर राहुल गांधी
10 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines