तमिलनाडु में नए सीएम बने एक्टर विजय एक्शन में दिखने लगे हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने तमिलनाडु सीएम की कुर्सी संभाल ली है। इसी बीच थलापति विजय ने शराब पर बड़ा फैसला लिया है। सीएम विजय ने धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस अड्डों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। अगले दो हफ्तों आदेश के पालन की सख्त हिदायत दी गई है।
यह भी पढे़ं: जब तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले प्रजेंट CM विजय, नजरें मिलीं और फिर… जानिए क्या हुआ?
दरअसल, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने मंच पर ही तीन अहम फैसलों पर हस्ताक्षर कर अपने वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी। पहला आदेश प्रदेश में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का था। दूसरा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स के गठन से जुड़ा था। तीसरे आदेश में नशे की समस्या पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में विशेष बल बनाने का निर्देश दिया गया।
हाल ही ली सीएम पद की शपथ
बता दें कि कांग्रेस की 5, CPI की 2, CPI(M) की 2, VCK की 2 और IUML की 2 सीटों के सपोर्ट से गठबंधन करके विजय की पार्टी टीवीके 120 सीटों तक पहुंची है। इस सपोर्ट के साथ विजय ने सीएम पद की शपथ ली। वहीं वोट शेयर की बात करें तो TVK को 1.72 करोड़ वोट मिले, जो 34.92% है। ये DMK के 1.19 करोड़ वोट से कहीं ज्यादा था।
यह भी पढे़ं: CM विजय के सामने पहले दिन ही खड़ी हुई मुसीबत, सहयोगी पार्टी VCK ने इस बात पर जताई
ले चुकें हैं ये अहम फैसले-
मंच पर शपथ लेने के तुरंत बाद विजय ने वादे पूरे करने के लिए 3 फाइलों पर साइन किए हैं। पहला 200 यूनिट फ्री बिजली का। तमिलनाडु में घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त। ये TVK का सबसे बड़ा चुनावी वादा था। दूसरा महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने और तुरंत एक्शन के लिए राज्य स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स का गठन का ऐलान किया।
इसके अलावा हेल्पलाइन और फास्ट-ट्रैक जांच पर फोकस रखा। नशे के खिलाफ हर जिले में विशेष फोर्स का ऐलान किया। इसमें ड्रग्स और शराब की अवैध बिक्री पर लगाम के लिए हर जिले में एंटी-नारकोटिक्स स्पेशल फोर्स बनाई जाएगी। स्कूल-कॉलेज के पास खास निगरानी रहेगी।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
2 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
3 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
3 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
3 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
4 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
5 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines