तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अन्नाद्रमुक और बीजेपी ने एक साथ विधानसभा चुनाव 2026 लड़ने का बड़ा ऐलान किया है। खुद गृह मंत्री और पार्टी कद्दावर नेता अमित शाह ने यह घोषणा की है। इसके अलावा पार्टी राज्य के दिग्गज नेता और राजनीतिक पकड़ रखने वाले नैनार नागेन्द्रन को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष भी बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि जयललिता की सरकार में मंत्री रहे नैनार को अध्यक्ष चुने जाने की 12 अप्रैल को घोषणा कर दी जाएगी।
2024 लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में एआईएडीएमके और भाजपा का गठबंधन टूट गया था
चुनाव से पहले अन्नाद्रमुक और बीजेपी के गठबंधन ने देश की नजरें यहां टिका दी हैं। दरअसल, तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीट हैं। यहां 6 अप्रैल 2021 को आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में AIADMK को 65, कांग्रेस को 18, सीपीआई (एम) को 2 और सबसे अधिक डीएमके को कुल 134 सीट मिली थीं। यहां आपको बता दें कि 2024 लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में एआईएडीएमके और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। जिसके बाद यहां बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी।
तमिलनाडु में AIADMK नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगी चुनाव
अब चुनाव से पहले दोनों पार्टियां फिर एक साथ आई हैं। शुक्रवार को अमित शाह ने साफ कहा कि बीजेपी और सभी गठबंधन दल तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के रूप में एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी एनडीए का नेतृत्व करेंगे। वहीं, तमिलनाडु में AIADMK नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए विधानसभा चुनाव 2026 लड़ने जा रही है।
AIADMK और NDA में पहले भी हुआ था गठबंधन
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों पार्टियां एक साथ आई हैं। पूर्व सीएम जयललिता के समय में भी ये दोनों पार्टियां एक साथ थीं। दोनों अपने फायदे के अनुसार कई बार अलग और गठबंधन कर चुकी हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 25 सितंबर 2023 को दोनों पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे से अलग होने की बात कही थी। 2024 में भाजपा नेता अन्नामलाई ने कई बार सार्वजनिक मंच से AIADMK नेताओं पर कटाक्ष किए थे। बता दें तमिलनाडु में डीएमके और AIADMK ही सबसे बड़ी पार्टियां हैं। इन दोनों के पास ही सत्ता की चाबी है, ऐसे में दोनों पार्टियां सीएम की कुर्सी तक पहुंचने के लिए फिर चुनाव मैदान में एक साथ उतरने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में AIADMK-BJP के बीच हुआ अलायंस, अमित शाह ने बताया-किसने नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव?
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines