Taj Mahal: आगरा स्थित ताजमहल में अगले सोमवार (15 अगस्त) तक के लिए पर्यटकों को मुख्य गुम्मद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह फैसला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ताज के मुफ्त दीदार के कारण भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, जिसके कारण ताज और पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है। साथ ही एएसआई ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रेसनोट भी जारी किया है।
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर है निशुल्क प्रवेश
आपको बता दें इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से ताज महल समेत सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर पिछले दो दिन से ताज महल, किला और अन्य स्मारकों पर बेतहाशा भीड़ पहुंच रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को किले पर इतनी ज्यादा संख्या में लोग पहुंच गए कि दोपहर बाद किले में प्रवेश रोक दिया गया। पर्यटकों की भीड़ को संभालने में एएसआई और सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
और पढ़िए –संघ और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदली, लगाया तिरंगा
शुक्रवार से सोमवार तक के लिए जारी किए निर्देश
वहीं अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि शुक्रवार से सोमवार तक पर्यटकों को ताजमहल के मुख्य गुम्मद में शाहजहां और मुमताज की कब्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि ताज महल में निशुल्क प्रवेश होने के कारण काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसके कारण ताज और पर्यटकों की सुरक्षा का खतरा हो सकता है, लिहाजा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है। वैसे सामान्य दिनों में इस मुख्य गुम्मद पर जाने के लिए 200 रुपये का अलग से टिकट लेना पड़ता है।
व्यवस्थाओं को संभालने में छूटे पसीने
वहीं शुक्रवार को आगदरा किले में भी भारी संख्या में पर्टटक पहुंचे। एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक किले पर बेतहाश लोगों के पहुंचने के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गईं। दोपहर में करीब ढाई बजे निर्देशों के बाद किले में पर्टकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। काफी समय बाद जब किले के अंदर मौजूद लोग बाहर निकले तो फिर से प्रवेश देने शुरू कर दिया गया। इस दौरान एएसआई कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को भी समस्याओं का सामने करना पड़ा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
18 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
28 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
31 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines