Taj Mahal Disappeared in Smog and Pollution: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन सरकार और सरकारी संस्थाओं की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को खबर सामने आई कि विश्व की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक ताज महल गायब हो गया है। हालांकि अचानक आई धुंध में ताज महल छिप गया था। यहां पहुंचे लोगों को शाहजहां के प्यार की निशानी को देखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वीकेंड पर आते हैं काफी पर्यटक
वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से पर्यटक यहां ताज महल देखने के लिए आते हैं। इस दौरान वे एक साथ ताजमहल, लाल किला समेत अन्य मुगल स्मारकों का दीदार करते हैं। आज भी ताज महल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे, लेकिन ताज का धुंधला दीदार कर पाए। पर्यटकों ने बताया कि ताज की चमकदार संगमरमर को देखने के लिए यहां आए थे, लेकिन यहां आने के बाद निराशा हाथ लगी।
यहां देखें पूरा वीडियो…
आंखों और गले में जलन
उधर आगरा के स्थानीय निवासियों ने भी बताया है कि कुछ दिनों से आगरा में धुंध छाई है। एक शख्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वह सुबह साइकिलिंग के लिए निकलते हैं। अब वह कुछ दिनों से महसूस कर रहे हैं कि जब वह साइकिलिंग के बाद घर लौटते हैं तो आंखों और गले में जलन होती है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। इसके कारण सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
56 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines