तहव्वुर राणा 18 दिन के लिए NIA की कस्टडी में है और इन 18 दिन में उससे 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले, हाफिज सईद, लश्कर-ए-तैयबा और ISI पाकिस्तान को लेकर सवाल जवाब किए जाएंगे। 12 अधिकारियों की टीम राणा से करीब 31 सवाल पूछेगी और संभावित प्रश्नों की एक लिस्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि वे सवाल कौन-कौन से हैं, जो राणा से पूछे जाने हैं, जिनके जवाब NIA को राणा से चाहिए?
तहव्वुर राणा से पूछे जाने वाले संभावित सवाल…
1. 26 नवंबर 2008 के दौरान तुम्हारी लोकेशन कहां थी?
2. 8 नवंबर 2008 से 21 नवंबर 2008 के बीच तुम इंडिया में क्यों आए थे और इस दौरान तुम कहां-कहां गए थे?
3. भारत मे रहने के दौरान तुम किस-किस से कहां-कहां मिले थे?
4. तुम्हें कब पता लगा था कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला है?
5. डेविड कोलमैन हेडली को कब से जानते हो? उसको जाली वीजा देकर भारत मे क्यों भेजा था?
6. डेविड हेडली ने तुमको क्या-क्या बताया था कि वह भारत में किन जगहों पर गया था?
7. डेविड कोलमैन हेडली इंडिया क्या करने आया था? उसके भारत मे रहने के दौरान उसकी तुम्हारे साथ क्या बात होती थी?
8. मुंबई अटैक में तुम्हारी और हेडली की भूमिका क्या थी?
9. तुमने डेविड कोलमैन हेडली को इंडियन वीजा दिलवाने में कैसे मदद की?
10. मुंबई हमलों की योजना बनाने में तुम दोनों की क्या भूमिका थी?
11. हमलों के लिए जानकारी जुटाने में उसने तुम्हारी क्या मदद की?
12. तुम लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद को कैसे जानते हो? हाफिज से तुम पहली बार कब और कहां मिले थे?
13. तुम्हारे हाफिज सईद से कैसे संबंध थे?
14. तुमने लश्कर-ए-तैयबा की मदद कैसे की थी? मदद करने के बदले में लश्कर ने तुम्हे क्या दिया?
15. हाफिज सईद के अलावा और कितने लोगों को तुम जानते हो? आखिरी बार तुम्हारी उनसे कब बात हुई?
16. लश्कर-ए-तैयबा में कुल कितने लोग हैं? उसका स्ट्रक्चर कैसा है? रिक्रूटमेंट कैसे होती है? कौन करता है?
17. लश्कर को चलाने के लिए फंड कहां से आता है? कौन-कौन लोग सबसे ज्यादा फंड रेजिंग करते हैं?
18. हथियारों की सप्लाई कौन करता है? किन-किन देशों से हथियार तुम लोगों को मिलते हैं?
19. पाकिस्तानी आर्मी और ISI तुम लोगों की मदद कैसे करती है?
20. हमले करने के टारगेट को तुम लोग कैसे चुनते हो? टारगेट पर हमले की इंस्ट्रक्शन क्या तुम्हें ISI देती है?
21. लश्कर और हूजी के लोगों को ट्रेनिंग कौन देता है?
22. किसी भी एक ग्रुप को ISI के कितने अफसर किस तरह की ट्रेनिंग देते हैं? ट्रेनिंग के दौरान क्या बताया जाता है? ट्रेनिंग में क्या-क्या करवाया जाता है?
23. डॉक्टर की नौकरी छोड़कर तुमने आतंक का रास्ता क्यों चुना? हेडली का मकसद क्या था ?
24. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ किसके संबंध थे? हेडली ने तुम्हे मिलवाया था या तुमने हेडली को?
25. ISI की प्लानिंग क्या थी? जिन जगहों पर हमले हुए वही टारगेट थे या भारत के कुछ और टारगेट भी थे, जिनको तुम पूरा नहीं कर पाए?
26. हमलों में ISI की तरफ से सिर्फ मेजर इकबाल और समीर अली शामिल थे या कुछ और बड़े अधिकारी भी शामिल थे? अगर शामिल थे तो वो कौन-कौन लोग थे?
27. आतंक फैलाने की प्लानिंग को फाइनेंस कौन करता है?
28. क्या ISI के अलावा पाकिस्तान सरकार को भी आतंकी हमलों की जानकारी होती है?
29. हमले के दौरान आतंकियों को इंस्ट्रक्शन कौन देता है?
30. क्या बोल कर लड़कों को फिदायीन हमले करने के लिए तैयार किया जाता है?
31. हमले की पूरी योजना बनाने में कितने लोग शामिल होते हैं और उनकी क्या भूमिका होती है?
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
26 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
26 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines