26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया है, ताकि उससे आतंकी हमले की साजिश के राज उगलवाए जा सकें। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को उसकी 18 दिन की कस्टडी मिली है। कस्टडी के 2 दिन बीत चुके हैं और इन 2 दिन में आतंकवादी की हालत कैसी है? आतंकी का व्यवहार कैसा है? आतंकी ने NIA अधिकारियों से क्या डिमांड की है? इस बारे में जानकारियां सामने आई हैं। आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा के मुंबई आतंकी हमले पर 5 बड़े खुलासे, जानें NIA को 2 दिन की पूछताछ में क्या-क्या बताया?
तहव्वुर को दी गई मांगी गई चीजें
सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा की अपील पर उसे कुरान की एक कॉपी दी गई है। राणा प्रतिदिन 5 बार नमाज अदा करता है। राणा को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने कुरान मांगी थी, जो उपलब्ध कराई गई है।
कुरान के अलावा राणा ने कलम और कागज भी मांगा था। हालांकि उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह कलम का इस्तेमाल खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए न करे। इसके अलावा उसने कोई और मांग नहीं की है।
यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा के साथ वो ‘मिस्ट्री’ गर्ल कौन थी? NIA आज करा सकती है एक गवाह से आमना-सामना
24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड की निगरानी में रखा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तहव्वुर राणा को नई दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स स्थित NIA हेडक्वार्टर में रखा गया है। उसे हाई सिक्योरिटी वाले सेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। तहव्वुर राणा को खाने-पीने, नहाने और सोने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है।
9 से 10 घंटे पूछताछ होती है। प्रार्थना करने और अन्य रोजमर्रा के काम करने का समय दिया जा रहा है। राणा को हर दूसरे दिन दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा उपलब्ध कराए गए वकील से मिलने की अनुमति रहेगी। हर 48 घंटे में उसका मेडिकल चेकअप किया जाता है, क्योंकि वह पार्किंसन नामक बीमारी से पीड़ित है।
अधिकारी ने बताया कि तहव्वुर राणा के साथ अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है। उसके न कोई स्पेशल सुविधा दी जा रही है और न ही किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
55 mins agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
1 hr ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines