Tahawwur Rana confession: मुंबई 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से भारतीय एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी राणा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। राणा ने बताया कि वह पाकिस्तान की सेना का एजेंट था। उसने बताया कि लश्कर का संगठन केवल आतंकी हमलों के लिए नहीं बल्कि जासूसी के तौर पर काम करता है। उसने पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त डेविड हेडली ने भी लश्कर के लिए कई बार ट्रेनिंग ली थी।
तहव्वुर राणा ने अपने कबूलनामे में बताया कि मुंबई में इमिग्रेशन फर्म खोलन का विचार उसका था। उसने एजेंसियों को बताया कि वह मुंबई में 26/11 आतंकी हमला हुआ तो वह वहीं था। इतना ही नहीं वह उस पूरी साजिश का हिस्सा था। राणा ने कहा कि इस हमले के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पूरा सहयोग किया था। राणा ने मुंबई क्राइम ब्रांच को बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे स्थानों की उसने रेकी की थी।
ये भी पढ़ेंः ट्रंप की ब्रिक्स देशों को टैरिफ वाली धमकी का भारत पर कितना असर? क्या ट्रेड डील पर बनेगी बात?
प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत
बता दें कि फिलहाल मुंबई पुलिस राणा को कस्टडी में लेकर आगे की पूछताछ करना चाहती है। मुंबई आतंकी हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा को कुछ महीनों पहले ही भारत में प्रत्यर्पित किया गया है। इसके लिए भारतीय जांच एजेंसी एनआईए अमेरिका गई थी। वहां से कानूनी प्रकिया का पालन कर उसे भारत लाया गया। फिलहाल राणा एनआईए की हिरासत में हैं और दिल्ली में ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ में जुटी है।
26 नवंबर को हुआ था हमला
बता दें कि राणा आतंकी डेविड हेडली का दोस्त था। हेडली से पूछताछ के दौरान ही तहव्वुर राणा का नाम सामने आया था। गौरतलब है कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने अंजाम दिया था। सभी 10 आतंकी अरब सागर के रास्ते मुंबई पहुंचे थे। आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनल, ताज और ओबेरॉय होटल और यहूदी सेंटर पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में सभी 9 आतंकी मारे गए थे। जिंदा बचे एक आतंकी अजमल कसाब को बाद में फांसी दी गई थी। इस हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: राफेल की इमेज खराब करने के लिए चीन का झूठा प्रोपेगैंडा, खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines