T20 World Cup India vs South Africa Final: टी20 विश्वकप मैच में लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। आज अमेरिका के बारबाडोस में टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच होगा। फाइनल में दोनों टीमो की भिड़ंत देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में सुबह से हवन और पूजा पाठ चल रहा है। काशी से लेकर प्रयागराज और कानपुर के मंदिरों में फैंस की लंबी कतार लग गई है। सभी टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
काशी में हुआ हवन
टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम की जीत के लिए काशी में हवन हो रहा है। वाराणसी की नमामि गंगे टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने स्थित गंगा द्वार पर गंगा आरती की। इसकी के साथ कई फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन भी किया। इस दौरान फैंस के हाथ में क्रिकेटरों की तस्वीर, बैट और तिरंगा भी नजर आ रहा है।
कानपुर में हुई आरती
उत्तर प्रदेश के कानपुर में टीम इंडिया को जीताने के लिए मंदिर में पूजा पाठ और आरती देखने को मिली। इस दौरान टीम इंडिया के फैंस ने विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल जैसे कई क्रिकेटर्स का पोस्टर ले रखा है। वहीं मंदिर में आरती के बाद फैंस भारत माता की जय और टीम इंडिया की जीत के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
प्रयागराज में हुआ कीर्तन
यूपी के प्रयागराज में भी टीम इंडिया को जिताने के लिए भजन-कीर्तन होने लगा है। देवी माता के सामने दिया जलाकर कई फैंस भजन करते दिखाई दे रहे हैं। सभी के माता के ईर्द-गिर्द बैठे हैं और उनके चारों तरफ क्रिकेटर्स के पोस्ट, तिरंगा झंडा देखा जा सकता है। इस दौरान सभी आज के फाइनल मैच में भारतीय टीम की जीत की दुआ मांग रहे हैं।
आज होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत
बता दें कि 2007 के बाद से भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। वहीं इस बार का मैच अमेरिका होस्ट कर रहा है। गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनो से मात दी थी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका भी अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच गया है। ऐसे में आज बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने वाली है। टी20 विश्वकप में इस रोमांचक मुकाबले का सभी को बेहद बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत या साउथ अफ्रीका में कौन ज्यादा दमदार? देखें दोनों की प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें- Video: फाइनल मैच 8 नहीं अब इतने बजे हो सकता है शुरू, IND-SA मैच का नया टाइम
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines