Air-India flight: हवा में झटके लेने लगी दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट, सात यात्री हुए घायल

Air India Flight

Air-India flight

Air-India flight: दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक झटके लगने लगे। इसके चलते सात यात्रियों को चोटें आई हैं। यह घटना मंगलवार की है। केबिन क्रू ने घायल हुए लोगों को डॉक्टर-नर्स की मदद से प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा है।

विज्ञापन

फ्लाइट में मची अफरा-तफरी

विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने मंगलवार को दिल्ली से सिडनी के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन हवा में अचानक विमान में तेज झटके आए। झटके इतने तेज थे सात यात्री घायल हो गए। किसी के सिर में तो किसी के पैर में चोट लगी।

विज्ञापन

इससे फ्लाइट में अशांति फैल गई। केबिन क्रू ने यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और एक नर्स की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। सिडनी हवाई अड्डे पर भी घायलों का उपचार किया गया। अभी तक इस घटना पर एयर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

पहले भी आए ऐसे मामले

विमान में हुई ये अप्रत्याशित घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले 23 अप्रैल को एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। यात्री नागपुर से मुंबई जा रही थी। यह एक दुर्लभ मामला था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि महिला को तुरंत इलाज दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ