Swiggy CEO Rohit Kapoor Video Viral: ऑनलाइन फूड डिलीवर प्लेटफॉर्म स्विगी के CEO रोहित कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे आज के वर्क कल्चर, ऑफिस कल्चर पर खुलकर बात कर रहे हैं। युवाओं को ऑफिसों में काम करने को लेकर सलाह भी दे रहे हैं।
बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अर्न्स्ट एंड यंग (EY) कंपनी की 26 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट एना सेबेस्टियन की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है, जिस पर वे कई दिन से विचार कर रहे हैं। आज इस मुद्दे पर बात करने का मौका मिला है तो देशभर के युवाओं को एक सलाह देना चाहूंगा।
स्विगी CEO ने वर्क कल्चर पर यह कहा
रोहित कपूर ने कहा कि ऑफिस का काम देर रात तक करना, घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते रहना, बिना कुछ खाए-पिए काम करते रहना न पर्सनल जिंदगी के लिए अच्छा है और न ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ज्यादा से ज्यादा काम करके सफलता, कंपनी में ऊंचा पद, अच्छी सैलरी पाने की चाह में आजकल के नौजवानों ने Hustle कल्चर की प्रवृत्ति को जन्म दिया है, जो युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावा करते हैं कि वे देररात तक ऑफिस का काम करते हैं, लेकिन जो लोग यह दावा करते हैं कि वे रात के 3 बजे तक काम करते हैं, उनसे यह तो पूछो कि वे अगले दिन ऑफिस किस टाइम जाते हैं? सक्सेस होने के लिए मेहनत जरूरी है, लेकिन सक्सेस और मेहनत किसी की मौत का कारण नहीं बननी चाहिए।
रोहित कपूर ने युवाओं को यह गुरुमंत्र दिया
रोहित कपूर ने कहा कि सारा दिन, सारी रात, पागलों की तरह काम करने से कुछ हासिल नहीं होगा। इंसान के पास सिवाय वक्त के कुछ नहीं है। जीने के लिए पैसा और पैसे के लिए नौकरी जरूरी है, लेकिन जीने के परिवार, दोस्त भी जरूरी हैं। रिश्तों को प्राथमिकता देना सीखिए। पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को अलग-अलग रखिए। एक्स्ट्रा काम करने के न ज्यादा पैसे मिलेंगे और न ही सफलता मिलेगी।
एक्स्ट्रा पैसे और सफलता मिल भी गई तो क्या सुकून मिलेगा? इसलिए मेहनत और काम उतना ही करो, जितना जरूरी हो। ऑफिस और नौकरी को समय देने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों को भी वक्त दो, ताकि लाइफ में बैलेंस बना रहे और सामाजिक चक्र चलता रहे। बता दें कि रोहित कपूर के वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। ज्यादातर यूजर्स ने रोहित कपूर की बातों सहमति जताई है।
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
11 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
19 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
2 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
2 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
4 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
5 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
6 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines