Swati Maliwal case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली पुलिस घटना के आरोपी बिभव कुमार के साथ मुंबई रवाना हुई। तो अब स्वाति मालीवाल ने केस में नया खुलासा कर दिया है। स्वाति ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लंबा-चौड़ा ट्वीट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई बड़े दावे किए हैं।
स्वाति का नया ट्वीट
स्वाति मालीवाल ने लिखा कि कल उनकी बात एक बड़े नेता से हुई, जिन्होंने स्वाति को बताया कि सभी के ऊपर दबाव है। स्वाति के खिलाफ गंदी बातें बोलने और उनकी पर्सनल फोटोज लीक करने जैसे आदेश दिए गए हैं। स्वाति के अनुसार कुछ लोगों को केस से जुड़े काम थमाए गए हैं। मसलन प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से लेकर स्वाति के खिलाफ ट्वीट करने और अमेरिकी वॉलंटियर्स से स्वाति के विरुद्ध सबूत जुटाने को कहा गया है। साथ ही फर्जी स्टिंग ऑपरेशन के भी निर्देश मिले हैं।
मैं अकेले लड़ूंगीं- स्वाति
स्वाति ने बिना नाम लिए लिखा कि तुम हजारों की फौज खड़ी कर दो लेकिन मैं अकेले सभी का सामना करूंगी क्योंकि सच मेरे साथ है। स्वाति के अनुसार उनके खिलाफ गलत बात फैलाने वालों से स्वाति की कोई नाराजगी नहीं है क्योंकि आरोपी कोई शक्तिशाली आदमी है। स्वाति का कहना है कि बड़े से बड़ा नेता भी उस शख्स से डरता है और उसके खिलाफ कदम उठाने की किसी में हिम्मत नहीं है।
दिल्ली की महिला मंत्री पर साधा निशाना
स्वाति ने आगे कहा कि मैं किसी से मदद की उम्मीद नहीं कर रही हूं। मैंने अपने स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है और इंसाफ मिलने तक लड़ती रहूंगी। इस लड़ाई में मैं अकेली हूं लेकिन हार नहीं मानूंगी।
जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
13 मई को स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को हिरासत में लिया है। इसी के साथ पुलिस ने बिभव के सारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को FSL जांच के लिए भेजा है। जांच में पता चला है कि iPhone फॉर्मेट करने से पहले बिभव ने अपने फोन का डेटा मुंबई में किसी शख्स को ट्रांसफर किया था। ऐसे में पुलिस बिभव को लेकर मुंबई गई है। 18 मई को अदालत ने बिभव के 7 दिनों की रिमांड पर भेजा था, जिसके तहत बिभव कुमार 23 मई तक पुलिस की रिमांड में रहेगा।
संबंधित खबरें
सौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
10 mins ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 hr agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
4 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
4 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
7 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
7 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines