---विज्ञापन---

देश angle-right

चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित करें, शिवशक्ति पॉइंट को राजधानी बनाएं; स्वामी चक्रपाणी की अजीबो-गरीब मांग, Video

Swami Chakrapani Strange demand on Chandrayaan 3: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद तरह-तरह के खबरें सामने आ रही हैं। इन्हीं के बीच में स्वामी चक्रपाणी ने केंद्र सरकार से एक अजीबो-गरीब मांग कर दी है। पहले तो उन्होंने इस सफलता को लेकर पीएम मोदी और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके […]

---विज्ञापन---

Swami Chakrapani Strange demand on Chandrayaan 3: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद तरह-तरह के खबरें सामने आ रही हैं। इन्हीं के बीच में स्वामी चक्रपाणी ने केंद्र सरकार से एक अजीबो-गरीब मांग कर दी है। पहले तो उन्होंने इस सफलता को लेकर पीएम मोदी और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसके बाद कहा कि चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित करें। वहां शिवशक्ति पॉइंट को राजधानी बनाएं।

पीएम मोदी-वैज्ञानिकों को दी बधाई

चक्रपाणी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे चंद्रयान 3 की सफलता पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा है। स्वामी ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से जिक्र किया गया था कि जहां चंद्रयान उतरा है वह शिवशक्ति पॉइंट है। इसलिए उन्होंने कहा कि वहां भी जिहादी अतिक्रमण न हो जाए, इसलिए पहले ही चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित करें।

---विज्ञापन---

यहां देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

हिंदुओं की आस्था का केंद्र रहा है चंद्रमा

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी और उनकी संस्था की ओर से संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य एजेंसियों से बात की जाएगी। भविष्य में जैसे ही चंद्रमा पर आवागमन सुलभ होगा वैसे ही उनकी ओर से शिवशक्ति धाम में एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चांद हिंदुओं के लिए शुरू से आस्था का केंद्र रहा है। बचपन से हम चंदा मामा की कहानियां सुनताए हैं।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2023 06:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola