पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पिछले दिनों वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर हिंसा हुई थी। इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया था और हिंदुओं को निशाना बनाया था। दंगे से प्रभावित लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इसे लेकर भाजपा नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर निशाना साधा।
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी नकली हिंदू हैं, जाली हिंदू हैं। हिंदुओं को गुमराह न करें। हिंदू खुद अपने मंदिर बनाते हैं। अयोध्या के राम मंदिर में केंद्र और राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा है। राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे विश्व के हिंदू समुदाय ने मिलकर पैसे दिए थे। ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं।
यह भी पढे़ं : ‘फैसला खिलाफ हुआ तो भारत ठप…’, वक्फ एक्ट पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई से पहले धमकी
सेम ममता सेम सेम : सुवेंदु अधिकारी
उन्होंने आगे कहा सीएम ममता बनर्जी की वजह से मुर्शिदाबाद के हिंदू लोग यहां से पलायन कर रहे हैं, जो 1947 और 1971 में हुआ था। सेम ममता, सेम सेम। मुर्शिदाबाद में हुए दंगे के बाद हिंदू अपना घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। कई हिंदुओं ने मालदा में अपने परिवार के साथ शरण ली है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार पर हमलावर है।
बीजेपी सांसद का ममता सरकार पर बड़ा आरोप
इससे पहले बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने ममता सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में हाल ही में हुई हिंसा और हिंदुओं पर अत्याचार से पश्चिम बंगाल बदनाम और बर्बाद हो रहा है। मानवता पर यह एक कलंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि दंगाइयों को ममता सरकार पनाह दे रही है।
यह भी पढे़ं : सुवेंदु अधिकारी समेत 4 भाजपा विधायक निलंबित, पश्चिम बंगाल विधानसभा में क्यों मचा बवाल?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
43 mins ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines