Jammu Airport: जम्मू-कश्मीर में जम्मू हवाई अड्डे के पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के राडार में एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदिग्ध ड्रोन का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एटीसी के राडार में जब ड्रोन की गतिविधियों का पता चला तो उसकी दूरी 2 किलोमीटर थी। ड्रोन का पता चलने के बाद अलर्ट जारी किया गया। जम्मू एयरपोर्ट के पास स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि पिछले साल 26 जून को जम्मू में IAF बेस पर एक ड्रोन से दो कम तीव्रता वाले IED गिराए गए थे, जिसमें दो IAF कर्मियों को मामूली चोटें आईं थीं।
बीएसएफ ने पंजाब में ड्रोन घुसपैठ के प्रयासों को विफल किया
उधर, पंजाब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से एक और ड्रोन घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्सोवाल इलाके में पाकिस्तान के एक ड्रोन को भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब देखा गया था।
ड्रोन को देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी करने के बाद यह वापस पाकिस्तान की ओर चला गया। अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर कम से कम 96 राउंड फायरिंग की और पांच इल्यूमिनेशन बमों का भी इस्तेमाल किया।
एक अन्य घटना में शनिवार रात 11:46 बजे अमृतसर जिले के चन्ना पाटन इलाके में एक और ड्रोन देखा गया। अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के जवानों द्वारा 10 राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन वापस चला गया। गुरदासपुर के साथ-साथ अमृतसर में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि ड्रोन से कुछ गिरा या नहीं।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
13 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
34 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines