Suspected Chinese Spy Pigeon Released After 8 Months In Bird Lockup: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 30 जनवरी को एक संदिग्ध चीनी ‘जासूस’ कबूतर को जंगल में छोड़ दिया। इस कबूतर को आठ महीने तक हिरासत में रखा गया था। कबूतर को पिछले साल मई में मुंबई के एक बंदरगाह से पकड़ा गया था। कबूतर के पैर में दो छल्ले बंधे, जिसमें चीनी भाषा में कुछ लिखा हुआ था। इससे पुलिस को संदेह हुआ कि यह कबूतर जासूसी करने के लिए भारत भेजा गया है।
ताइवान से आया था कबूतर
पुलिस ने कबूतर को अपने कब्जे में लेते हुए मुंबई के ही जानवरों के एक अस्पताल (Bai Sakarbai Dinshaw Petit Hospital) में भेज दिया। बाद में पता चला कि कबूतर ताइवान का एक खुले पानी में दौड़ने वाला पक्षी है, जो भागकर भारत आ गया था। हालांकि, इस बारे में मुंबई पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
2020 में भी सामने आया था मामला
यह पहली बार नहीं, जब किसी पक्षी को पुलिस ने पकड़ा हो। इससे पहले, 2020 में जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने एक कबूतर को पकड़ा था, जो कि एक पाकिस्तानी मछुआरे का था। हालांकि, बाद में कबूतर को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि यह कबूतर जासूसी के लिए भारत नहीं भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: Canadian Heist: कनाडा में अजीबोगरीब चोरी! 500 किलो के Polar Bear को ले उड़े चोर
2016 में प्रधानमंत्री मोदी को दी गई धमकी
ऐसा ही एक मामला 2016 में भी सामने आया था। उस समय भी पुलिस ने एक कबूतर को हिरासत में लिया था। इस कबूतर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाला नोट भेजा गया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, सेना और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गईं थी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में सांसद ने इंस्टाग्राम के खिलाफ दर्ज कराया केस, बेटे की आत्महत्या से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines