पश्चिम विहार के रेडिसन ब्लू के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली, इलाके में हड़कंप
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार में रेडिसन ब्लू होटल के पास सोमवार सुबह एक लावारिस बैग में बम जैसी संदिग्ध वस्तु देखी गई। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को आज सुबह करीब नौ बजकर चार मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली कि पश्चिम विहार में रेडिसन ब्लू होटल के पास सड़क पर एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है।
Delhi Police received information about a suspicious object found in Paschim Vihar. An objected that seems to be a WiFi router or digital lock found. Bomb Detection Team is on the spot: Delhi Police pic.twitter.com/sqMcEdtWOO
— ANI (@ANI) December 19, 2022
अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल के कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एक डिजिटल लॉक, जिसका इस्तेमाल कंटेनरों को बंद करने के लिए किया जाता है, सड़क किनारे बैग के पास पाया गया, लेकिन अंदर कोई विस्फोटक नहीं था। संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: