---विज्ञापन---

देश angle-right

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी का निधन हो गया है। उन्होंने एम्स में आखिरी सांस ली। वह कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे।

---विज्ञापन---

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

विजय कुमार सिन्हा ने किया पोस्ट

बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उनके निधन की खबर एक्स हैंडल पर साझा की है। विजय कुमार सिन्हा ने लिखा- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे।

---विज्ञापन---

पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

छह महीने पहले पता लगा गले का कैंसर 

सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को पटना में हुआ था। उनकी उम्र 72 साल थी। पटना के सेंट माइकल स्कूल से स्कूलिंग, बीएन कॉलेज पटना से बीएससी की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एमएससी में दाखिला लिया था, लेकिन इसके बाद उन्हें जय प्रकाश नारायण के आंदोलन ने प्रेरित किया। उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर इस आंदोलन से जुड़ने का फैसला लिया। सुशील मोदी ने मुंबई की रहने वाली जेसी जॉर्ज से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं।

---विज्ञापन---

तीसरे उप-मुख्यमंत्री

सुशील मोदी बिहार के तीसरे उप-मुख्यमंत्री रहे थे। वह बिहार के वित्त मंत्री भी रह चुके थे। सुशील मोदी पहली बार 1990 में पटना केंद्रीय विधानसभा से चुने गए। वह मुख्य सचेतक भी रहे। सुशील मोदी को लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जनहित याचिका के खिलाफ भी जाना जाता है। जिसके बाद चारा घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।

---विज्ञापन---

स्टार प्रचारक में शामिल किए गए थे सुशील मोदी

उन्हें बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया था। हालांकि 3 अप्रैल को उन्होंने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि छह महीने पहले कैंसर का पता चला था। इस बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जानकारी दे दी थी। सुशील मोदी के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

ये भी पढ़ें: सुशील मोदी के साथ और किन नेताओं को हुआ था कैंसर, कुछ ने मौत को दी मात तो… 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार में BJP के दिग्गज नेता को कैंसर, खुद ट्वीट करके बताया, दिल का दर्द भी छलका

First published on: May 13, 2024 10:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola