Maratha reservation: जालना में मराठा समाज के आरक्षण की माँग को लेकर अनशन पर बैठे मनोज जरांगे को लोगों का समर्थन मिल रहा है। अंतरावली सराटी मनोज जरांगे के अनशन का आज चौथा दिन है कल से महाराष्ट्र के कई गांव में मराठा समाज आमरण अनशन पर बैठेंगे। अंतरावली सराटी में मनोज जरांगे पाटिल से मिलने और आंदोलन को समर्थन देने सभी समाज के लोग आ रहे है जिनमें मराठा समाज के लोग ज़्यादा तादाद में हैं।
मराठा आरक्षण की माँग को लेकर 60 किलोमीटर लेटते हुए सुरेश नवले नामक मराठा समाज का व्यक्ति अंतरावली सराटी मराठा आरक्षण योद्धा मनोज जरांगे से मिलने पहुँचा।सुरेश नवले बीड ज़िले के गेवराईं तहसील के बंगाली पीपलगाँव से 2 दिन पहले निकले थे। जो जालना ज़िले के अंबड तहसील के अंतरावली सराटी से 60 किलोमीटर दूर है, नवले ने धूप,तपी हुई सड़क की परवाह करें बिना आखिरकार 2 दिन का सफर तय कर लेटते हुए जरांगे से मिलने पंहुचे।
बिना पानी पिये आमरण अनशन किया
जब न्यूज़ 24 मीडिया ने सुरेश नवले से बातचीत ने बात की तो उन्होंने बताया कि जब मनोज जरांगे समाज के लिए बिना पानी पिये आमरण अनशन कर रहे है, तो वो क्या 60 किलोमीटर की दूरी लेटते हुए पार नहीं कर सकते। नवले ने बताया कि अब मराठा समाज का एक ही लक्ष्य आरक्षण है। और वो लेकर ही रहेंगे। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सुरेश नवले अंतरावली सराटी में मनोज जरांगे से मिले और उनके पैर भी छुए। सुरेश नवले ने अनशन के दौरान कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई, तो वे आगे भी अनशन करेंगे। सरकार को जनता के हित में कार्य करना चाहिए। जिससे जनता को लाभ मिल सके।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines