Suresh Gopi Actor-politician puting Hands On female journalist Shoulder then apologized: फिल्मी दुनिया से सियासत में कदम रखने वाले भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी विवादों में घिर गए हैं। मलयालम स्टार पर एक महिला पत्रकार ने दुर्व्यहार का आरोप लगाया। महिला पत्रकार ने सुरेश गोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी दावा किया। हालांकि शनिवार को पूर्व सांसद ने पत्रकार से माफी मांगी और अपना माफीनामा फेसबुक पर पोस्ट किया है।
क्यों उठा विवाद?
दरअसल, एक्टर सुरेश गोपी शुक्रवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रखा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते और उसके कंधे पर सुरेश गोपी द्वारा हाथ रखते हुए दिखाया गया है। पत्रकार पीछे हटकर दूसरा सवाल पूछती नजर आ रही है। सुरेश गोपी ने फिर से उसके कंधे पर अपना हाथ रखा तो वह उसे दूर धकेल देती है।
Watch Video…
पत्रकार ने कमिश्नर से दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित महिला पत्रकार ने कहा कि वह पूर्व सांसद सुरेश गोपी के साथ कानूनी कार्रवाई करेंगी। इस संबंध में उन्होंने कदम बढ़ा दिया है। पत्रकार ने सुरेश गोपी के खिलाफ कोझिकोड शहर के कमिश्नर से भी शिकायत दर्ज कराई है।
KUWJ ने कहा- महिला आयोग जाएंगे
केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (केयूडब्ल्यूजे) ने भी इस घटना पर आपत्ति जताई है। प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि केरल जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष एमवी विनीता और महासचिव आर किरण बाबू ने मांग की कि सुरेश गोपी अपनी गलती स्वीकार करें और पत्रकार से माफी मांगें। साथ ही यह भी कहा गया कि मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सुरेश गोपी के खिलाफ केयूडब्ल्यूजे महिला आयोग में शिकायत दर्ज करेगी। अन्य उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह उन सभी महिलाओं का अपमान है जिन्होंने इस पेशे को अपनाया है। यह बेहद निंदनीय है और संघ पत्रकार के साथ मजबूती से खड़ा है।
एक्टर ने कहा- ये मेरा स्नेहपूर्ण व्यवहार था
एक्टर सुरेश गोपी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पत्रकार के साथ दोस्ताना व्यवहार किया और अपने कथित दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा केवल उनके साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करने का था। अगर उसे मेरा व्यवहार बुरा लगा तो उसकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। अगर उसे मेरा व्यवहार बुरा लगा हो तो मैं उससे माफी मांगता हूं। क्षमा करें।
यह भी पढ़ें: पहली बार सामने आई राम मंदिर के भीतर की तस्वीरें, घर बैठे करिए दर्शन
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 hr agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
3 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
4 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
5 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
5 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
6 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
8 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
8 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
8 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines