मुंबई: महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस नेता सुरेश ‘बालू’ धानोरकर ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 48 साल के थे। उनकी मौत का कारण आंतों में दिक्कत के कारण बताया जा रहा है। तीन दिन पहले ही उनके पिता की मौत हुई थी।
तीन दिन पहले ही गुजरे थे पिता
27 मई को बालू धानोरकर के पिता नारायण धानोरकर का लंबी बीमारी के बाद नागपुर में निधन हो गया। रविवार (28 मई) को सांसद अपने पिता के अंतिम संस्कार में तबीयत खराब होने के कारण शामिल नहीं हो सके थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के चंद्रपुर सांसद बालू धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, “गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।
चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से एकमात्र कांग्रेस सांसद थे धनोरकर
धानोरकर के परिवार में उनकी विधायक पत्नी प्रतिभा और दो बेटे हैं। धनोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से एकमात्र कांग्रेस सांसद थे। वह पहले 2014 में वरोरा-भद्रावती विधानसभा सीट जीतकर शिवसेना का हिस्सा थे। उन्होंने 2019 में पार्टी छोड़ दी और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines