Surekha Yadav: एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव अब वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने लगी हैं। उन्होंने सोमवार को सोलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) तक ट्रेन दौड़ाई। सुरेखा यादव पहले से ही पूरे एशिया में नाम कमा चुकी थी, लेकिन अब उन्होंने पहली महिला लोको पायलट के तौर पर सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाकर पहली महिला वंदे भारत एक्सप्रेस लोको पायलट बनकर भी मध्य रेलवे और खुद के खाते में एक और उपलब्धि डाल दी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर 8 पर सुरेखा यादव का अभिनंदन किया गया। मध्य रेलवे की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘वह नए युग की अत्याधुनिक तकनीक वंदे भारत ट्रेन को चलाने का अवसर पाकर आभारी थीं।’
विज्ञप्ति में आगे कहा गया है, ‘ट्रेन सही समय पर सोलापुर से रवाना हुई और समय से 5 मिनट पहले सीएसएमटी पहुंच गई।’
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर सुरेखा का परिचय कराया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव।’
महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
1 hr agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
3 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines