सूरत में 3 रेलवे कर्मचारियों ने रची ट्रेन पलटाने की साजिश, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

Surat Train Derail Story 3 Railmen Conspiracy: 3 दिन पहले गुजरात के सूरत में ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने इस घटना के आरोपियों को ढूंढ निकाला है। रेलवे ट्रैक ठीक करने वाले कर्मचारियों ने ही इस करतूत को अंजाम दिया था।

Surat Train Derail

Surat Train Derail Story 3 Railmen Conspiracy: गुजरात के सूरत में रेल की पटरियों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। शनिवार को सूरत के किम में ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। हालांकि 3 दिन के भीतर पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझा ली है। रेल के ही 3 कर्मचारियों ने यह पूरा खेल रचा था। शाबाशी हासिल करने के लिए उन्होंने रेल की पटरियों से छेड़छाड़ की, उसकी फोटो और वीडियो बनाने के बाद पटरियां फिर से ठीक कर दी गईं। इसके लिए तीनों कर्मचारियों की वाहवाही भी हुई। मगर सोमवार को पुलिस ने तीनों की पोल खोल दी।

विज्ञापन

तीनों आरोपी कौन?

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सुभाष पोद्दार और मनीष मिस्त्री ट्रैकमैन हैं, तो वहीं तीसरा आरोपी शुभम जायसवाल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुभाष पोद्दार बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। वो रेलवे में पिछले 9 साल से काम कर रहा है। वहीं मनीष मिस्त्री का ताल्लुक पटना से है। साथ ही शुभम जायसवाल उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला है। तीनों आरोपी किम में कार्यरत थे।

विज्ञापन

पुलिस को हुआ शक

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को रेलवे ट्रैक की शिकायत दर्ज करवाते हुए तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 5:15 बजे उन्होंने कुछ लोगों को पटरियों पर भागते देखा। जब उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि किम और कोसांबा गांव के बीच रेलवे ट्रैक की 71 क्लिपें निकाली गई हैं। साथ ही तो फिश प्लेट्स भी गायब हैं। उन्होंने 25 मिनट के भीतर सारी क्लिप और प्लेट्स को वापस लगा दिया।

विज्ञापन

कैसे खुली पोल?

तीनों का बयान सुनने के बाद पुलिस को उन पर शक हुआ। रेलवे ट्रैक से गुम हुई 71 क्लिपें और 2 फिश प्लेट्स को 25 मिनट में कैसे लगाया जा सकता है? पुलिस ने तीनों के फोन की तलाशी ली। इस फोन में क्लिप निकालते हुए वीडियो और फोटो मौजूद थे। इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। तीनों आरोपियों ने 2-5 बजे के बीच साजिश का वीडियो बनवाया था। इसी खुलासे के साथ पुलिस ने यह केस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को सौंप दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ