Maharashtra Political News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से उथल-पुथल मच गई है। सुप्रिया सुले ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और अपने चचेरे भाई अजित पवार पर पिता शरद पवार को अपमानित करने का आरोप लगाया है। वहीं सुप्रिया के बयान पर पलटवार करते हुए अजित पवार ने शरद पवार को अपना भगवान बताया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
अजित पवार ने बुलाई बैठक
अजित पवार ने पुणे में जिला योजना एंव विकास समिति (डीपीडीसी) का गठन किया था। इस बैठक में 17 विधायक समेत 7-8 सांसदों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले और राज्यसभा सांसद शरद पवार भी मौजूद रहे। अजित पवार बैठक की अध्यक्षता करते नजर आए थे।
अजित पवार को देख खड़े हुए शरद पवार
ढाई घंटे तक चली इस बैठक के दौरान जब अजित पवार की एंट्री हुई तो शरद पवार उन्हें देखकर खड़े हो गए। 83 वर्षीय शरद पवार भतीजे अजित पवार को सम्मान देने के लिए अपनी जगह पर खड़े हो गए। शरद पवार के इस बर्ताव ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं पिता के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने इसे प्रोटोकॉल करार दिया। सुप्रिया सुले का कहना था कि उनके पिता ने सिर्फ प्रोटोकॉल का पालन किया है। इससे सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेना चाहिए।
सुप्रिया सुले ने लगाए आरोप
सुप्रिया सुले का कहना है कि बैठक के दौरान अजित पवार ने इतनी देर तक भाषण दिया कि किसी सदस्य को बोलने का मौका ही नहीं मिला। डिप्टी सीएम ने साफतौर पर कहा कि बैठक में सिर्फ उन्हें और प्रशासनिक अधिकारियों को बोलने की अनुमति है। शरद पवार आम लोगों से जुड़ा सवाल पूछना चाहते थे, मगर उन्हें बोलने की अनुमति ही नहीं मिली।
सुप्रिया के आरोप पर अजित का पलटवार
सुप्रिया सुले के आरोपों पर अजित पवार ने पलटवार किया है। अजित पवार ने कहा कि विधायक और सांसद को आमंत्रण दिया गया था, मगर नियमों के अनुसार वे चर्चा में भाग नहीं ले सकते हैं। मैंने उन्हें सिर्फ नियम याद दिलाए हैं। अजित पवार को मैं अपना देवता मानता हूं और हमेशा उनका सम्मान करता हूं। सुप्रिया सुले गलत बयानबाजी करने की कोशिश कर रही हैं। उनका कहना है कि हम सदस्यों को बोलने की इजाजत नहीं देते हैं। हम अंहकारी हो रहे हैं और उन्हें फंड नहीं दे रहे हैं, जबकि यह सच नहीं है।
यह भी पढ़ें- 7 की उम्र में मां-बाप का तलाक देखा और…कौन हैं Kamala Harris? जो बनेंगी अमेरिकन प्रेसिडेंट! भारत से खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
यूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
57 mins agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
1 hr agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
2 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
2 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
3 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
3 hrs agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines