Supreme Court: प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली; देशभर में पिछले दिनों कई मामलों की गूंज रही। मणिपुर हिंसा की आग में अभी भी जल रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार का दिन खास रहेगा। शीर्ष कोर्ट देश के 4 बड़े मामलों की सुनवाई करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट मणिपुर हिंसा मामले में दायर विभिन्न याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था।
दूसरी ओर शीर्ष कोर्ट में बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी। बिलकिस बानो से 2002 में गैंगरेप मामले में 11 आरोपी दोषी पाए गए थे। इन्हें पिछले साल क्षमा नीति के तहत छोड़ दिया गया था। इस पर आपत्ति जताते हुए शीर्ष कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
और पढ़ें – मानसून सत्र के आखिरी दिन मणिपुर हिंसा पर बहस में मौजूद रहेंगे अमित शाह
बिहार जातीय गणना पर होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में बिहार जातीय गणना पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई होगी। एनजीओ ‘एक सोच-एक प्रयास’ की ओर से पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट ने बिहार सरकार को राहत देते हुए राज्य में जातीय गणना कराने को मंजूरी दी है। शीर्ष कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका लगाई गई है।
मोरबी में हुए पुल हादसे मामले में लगाई गई है याचिका
गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। हादसा पीड़ित संघ ने इस मामले में आरोपियों की जमानत रद्द करने और मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल की है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
1 hr agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
9 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines