Supreme Court on Assam Government: भारत में घुसपैठियों की समस्या काफी बड़ी है। देश के कई राज्यों में अवैध शरणार्थियों ने डेरा डाल रखा है। असम भी इन्हीं में से एक है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को बुरी तरह से फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार से दो टूक शब्दों में पूछा कि विदेशियों को डिपोर्ट करने में देरी क्यों हो रही है? आप किस मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में दो जजों अभय एस ओका और उज्जवल भुइयां की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विदेशियों को जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजें। वहीं, अदालत को जवाब देते हुए असम सरकार ने कहा कि वो कई शरणार्थियों का पता नहीं जानती है। ऐसे में अदालत ने विदेशों को उनके देश की राजधानी में डिपोर्ट करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan को गिरफ्तार करो… VHP ने उठाई मांग; जानें क्या है पूरा मामला
अदालत ने लगाई फटकार
सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि आप विदेशियों को इसलिए डिपोर्ट नहीं कर रहे हैं क्योंकि आप उनका पता नहीं जानते। उनके पते की आपको क्यों चिंता है? उन्हें उनके देश वापस भेजें। क्या आप किसी शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं?
अनुच्छेद 21 की दिलाई याद
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आपने किसी को विदेशी घोषित कर दिया है तो आपको अगला कदम भी उठाना चाहिए। आप उन्हें हमेशा के लिए नजरबंद करके नहीं रख सकते हैं। संविधान का अनुच्छेद 21 इसकी इजाजत नहीं देता है। असम में विदेशियों के लिए बहुत सारे डिटेंशन सेंटर हैं। उनमें से आपने कितने विदेशियों को डिपोर्ट किया है?
2 हफ्ते का दिया समय
सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को 2 हफ्ते का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी। सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार से 2 हफ्ते के अंदर 63 लोगों की डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने इसका प्रपोजल विदेश मंत्रालय में जमा करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें-205 भारतीयों को झटका! अमेरिका ने विमान में भरकर वापस भेजा; अमृतसर में होगी लैंडिंग
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
13 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
33 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
58 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
1 hr agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines