'ऐसा क्यों कहा...', हाईकोर्ट के दुष्कर्म से जुड़े आदेशों पर SC ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रेप से जुड़े आदेशों पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेशों को गंभीर माना।

Supreme Court on Allahabad High Court Rape Case Remarks

Supreme Court

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दुष्कर्म से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि ऐसा क्यों कहा जाए कि दुष्कर्म पीड़िता ने मुसीबत को आमंत्रित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए थीं। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अफसोस जताया। जिसमें उसने एक छात्रा से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को यह कहते हुए जमानत दे दी कि महिला ने खुद मुसीबत मोल ली थी।

ये भी पढ़ेंः बिहार में कांग्रेस के लिए ‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाली स्थिति, तेजस्वी-राहुल गांधी की मुलाकात के क्या मायने?

Advertisment

सावधानी बरतनी चाहिए

बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 17 मार्च को दुष्कर्म के एक मामले में दिए गए आदेश पर सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने कहा था कि नाबालिग के स्तनों को पकड़ना दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही विवादास्पद आदेश पर रोक लगा चुकी है।

न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश एजी मसीह की बैंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि अब एक और जज ने कहा कि हां जमानत दी जा सकती है। यह क्या चर्चा है कि उसने खुद ही मुसीबत मोल ली। ऐसी बातें कहते समय सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर दुष्कर्म से जुड़े संवेदनशील मामलों में।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ