हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मामूली जांच भी नहीं आती…', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा, पीड़ित को 6 लाख मुआवजा देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने एक मर्डर केस में लापरवाही भरी जांच को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई है. कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से एक शख्स को 6 साल जेल में काटने पड़े.

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने एक मर्डर केस में लापरवाही भरी जांच को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई है. (Photo: AI)

सुप्रीम कोर्ट ने एक मर्डर केस में लापरवाही भरी जांच को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई है. कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से एक शख्स को 6 साल जेल में काटने पड़े. अदालत ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि पीड़ित व्यक्ति को 6 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.

कोर्ट ने और क्या कहा?

शीर्ष अदालत ने पीड़ित को व्यवस्था का शिकार बताते हुए कहा कि सिर्फ अटकलों और कयासों के आधार पर गढ़ी गई एक मनगढ़ंत कहानी की वजह से उसके जीवन के छह साल बर्बाद हो गए. न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा, ”राज्य नागरिकों की सुरक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता, खासकर तब जब किसी आपराधिक मामले में आरोपी व्यक्ति को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि वो दोषी साबित ना हो जाए. जांच और अभियोजन एजेंसियों का काम केवल किसी भी तरह से दोषसिद्धि करना नहीं है.”

‘पीड़ित को मुआवजा देना जरूरी’

कोर्ट ने कहा, ”इन एजेंसियों को खुद को न्याय प्रणाली का एक अहम हिस्सा मानना ​​चाहिए, जिसका काम ना सिर्फ पीड़ित, शिकायतकर्ता और घायल व्यक्ति को न्याय दिलाना है, बल्कि आरोपी के साथ भी न्याय सुनिश्चित करना है.” पीठ ने कहा, ”हम कई मामलों में न्याय का मजाक उड़ते देखते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये इतना साफ होता है कि उनमें आरोपी को मुआवजा दिया जाना चाहिए, क्योंकि वो खुद व्यवस्था का शिकार है.” शीर्ष अदालत का ये फैसला एक आरोपी की याचिका पर आया, जिसमें उसने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जनवरी के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसके तहत उसे 2019 में आगरा में दर्ज मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola