नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए नूपुर शर्मा के खिलाफ देश भर में दर्ज सभी मामलों को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाए। इसके अलावा कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि 19 जुलाई को नूपुर शर्मा को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा भी जारी रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को पैगंबर मोहम्मद के बारे में उनकी टिप्पणियों के लिए नूपुर शर्मा के खिलाफ देश भर में दर्ज सभी 10 मामलों की जांच करने का आदेश दिया। अदालत ने ये भी कहा कि अगर पैगंबर मोहम्मद के बारे में शर्मा की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ और प्राथमिकी दर्ज की जाती हैं, तो वे स्वतः ही दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित कर दी जाएंगी। पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपनी टिप्पणियों के लिए नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई थी। देश के अलग-अलग राज्यों में नूपुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
पश्चिम बंगाल सरकार ने नूपुर की मांग का किया था विरोध
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की एक अपील पर आज सुनवाई कर रही थी जिसमें उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में FIR को इकट्ठा कर उन्हें दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की गई थी। इस मांग का पश्चिम बंगाल सरकार विरोध भी कर रही थी। बता दें कि 19 जुलाई को पिछली सुनवाई हुई थी। मामले की अगली सुनवाई के लिए आज की तारीख दी गई थी।
बता दें कि एक समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी जिसके बाद उनका देश समेत विदेशों में भी विरोध होने लगा था। विरोध के बीच कई जगहों पर हिंसा भी हुई। उधर, भाजपा ने इस विवाद से तुरंत दूरी बना ली और नूपुर शर्मा को पार्टी से और उसके प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिया था।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines