UPI MDR Charge: डिजिटल लेनदेन करने वाले करोड़ों लोगों और व्यापारियों से जुड़े एक बड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम रुख अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई (UPI) मर्चेंट भुगतानों पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है. इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) को नोटिस जारी कर पूछा है कि इस चार्ज का कानूनी आधार क्या है और इससे असल में कौन कमाई कर रहा है.
यह भी पढ़ें : रेहड़ी वाला से बड़े व्यापारी तक… जानिए- किसे कितने UPI पेमेंट पर देना होगा कितना चार्ज, आसान भाषा में समझिए नया रूल
याचिका पर रोक से इनकार, मांगा स्पष्टीकरण
यह मामला केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका के दौरान सामने आया, जिसमें 2,000 रुपये से अधिक के कुछ खास UPI लेनदेन पर MDR लगाने का निर्णय लिया गया था. याचिकाकर्ता ने नए शुल्क ढांचे पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी. हालांकि अदालत ने रोक लगाने से मना करते हुए सरकार और नियामक संस्थाओं से पूरा ब्योरा तलब किया है. अदालत ने पूछा कि डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में इस चार्ज को लाने के पीछे क्या नियम हैं और इसका वित्तीय लाभ किसे मिलेगा.
15 अक्टूबर से लागू होना है नया नियम
नए नियम के तहत 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लागू किया जाना तय है. यह शुल्क बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर और थर्ड पार्टी ऐप्स के संचालन व तकनीकी ढांचे के रख-रखाव के लिए तय किया गया है.
आम ग्राहकों की जेब पर नहीं पड़ेगा असर
वित्त मंत्रालय और एनपीसीआई पहले ही साफ कर चुके हैं कि आम उपभोक्ताओं के बीच होने वाले सामान्य लेनदेन (P2P यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करना पूरी तरह मुफ्त रहेंगे. यह 0.4% चार्ज केवल बड़े व्यापारी भुगतानों (P2M) पर व्यापारियों से लिया जाना है. बैंकों और प्लेटफॉर्म्स को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों को यह शुल्क ग्राहकों पर डालने की अनुमति न दें और ऐप प्रोवाइडर्स किसी भी तरह का छिपा हुआ चार्ज या प्लेटफॉर्म फीस नहीं लगा सकते.
यह भी पढ़ें : No UPI Day on 2nd October: 2 अक्टूबर को नहीं स्कैन होगा QR कोड! जानें क्यों व्यापारी बंद कर रहे हैं UPI पेमेंट
संबंधित खबरें
रामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
32 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines