---विज्ञापन---

देश angle-right

सुप्रीम कोर्ट को मिले तीनों नए जज कौन हैं? जिन्हें आज CJI जस्टिस गवई ने दिलाई शपथ

Supreme Court: आज सुप्रीम कोर्ट के जजों की सूची में तीन नए नाम जुड़ गए हैं। अबतक सर्वोच्च न्यायालय के पास 31 न्यायाधीश थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 34 हो जाएगी। इन जजों की नियुक्ति के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। आइए जानते हैं इन 3 जजों के बारे में।

---विज्ञापन---

Supreme Court: आज यानी 30 मई को देश के सुप्रीम कोर्ट के पास तीन नए जज होंगे। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद सर्वोच्च न्यायालय में 3 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हो रही है। इन तीनों की मदद से देश की कानून प्रणाली की ताकत बढ़ेगी। बता दें कि फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के पास 31 न्यायाधीश हैं। नए जजों की नियुक्ति के बाद यह सूची 34 जजों की हो जाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने 29 मई को ही नए जजों की सिफारिशों को कॉलेजियम सिस्टम के मुताबिक मंजूरी दे दी थी।

इन तीनों जज के नाम हैं- जस्टिस एन वी अंजारिया, चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस ए एस चंदुरकर। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने आज सुबह 10:30 इन्हें शपथ दिलाई। आइए जानते हैं इन तीनों नए न्यायाधीशों के पुराने कार्यकाल के बारे में।

---विज्ञापन---

कौन हैं 3 नए न्यायाधीश?

जस्टिस एन. वी. अंजारिया

जस्टिस अंजारिया कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। ये मूल रूप से गुजरात के हैं और इनका पूरा नाम निलय विपिनचंद्र अंजारिया है। जस्टिस अंजारिया का जन्म 1965 में 23 मार्च को अहमदाबाद में हुआ था। इनका मूल स्थान कच्छ का मंडवी है। इन्होंने अहमदाबाद के एच. एल. कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई की थी। इन्होंने साल 1988 में प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। 21 नवंबर, 2011 को इन्हें गुजरात हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था, जबकि 25 फरवरी 2024 को ये कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चुने गए थे। सुप्रीम कोर्ट में इनका कार्यकाल लगभग पांच साल से कम रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में तीनों आरोपी दोषी करार, थोड़ी देर में होगा सजा का ऐलान

जस्टिस विजय बिश्नोई

---विज्ञापन---

गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके जस्टिस विजय बिश्नोई मूल रूप से जोधपुर, राजस्थान से हैं। इनका जन्म 26 मार्च 1964 को हुआ था। इन्होंने अपने वकालत के करियर की शुरुआत 8 जुलाई 1989 को राजस्थान के उच्च न्यायालय से शुरू की थी। जस्टिस विजय को 8 जनवरी 2013 में राजस्थान हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं, साल 2024 में 5 फरवरी को इन्हें गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई गई थी।

---विज्ञापन---

जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर

जस्टिस चंदुरकर का जन्म 7 अप्रैल 1965 को हुआ था। ये बॉम्बे हाई कोर्ट के सीनियर जज रह चुके हैं। इन्होंने 21 जुलाई, 1988 से वकालत शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने साल 1992 से बॉम्बे हाई कोर्ट की विभिन्न अदालतों में वकालत की थी। इसके बाद उन्हें 21 जून 2013 को बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर नियुक्त किया गया था। आज इनको भी तीनों जजों के साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलवाई गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान के बब्बर भारत के गब्बर’, CM रेवंत रेड्डी के दावे पर संबित पात्रा का पलटवार

First published on: May 30, 2025 12:05 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola