हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भगवान को आराम कहां करने देते हैं', सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को लेकर ये क्यों बोला?‌

Shri Banke Bihari Mandir Vrindavan: सुप्रीम कोर्ट में आज बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें मंदिर में भगवान के दर्शन करने का समय बढ़ाने का विरोध किया गया था. सुनवाई करते समय दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 3 पक्षों को नोटिस जारी किया और सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते के लिए टाल दी.

विज्ञापन
श्री बांके बिहारी के दर्शन करने का समय बढ़ाने का विरोध किया गया है.

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन में श्री बांके मंदिर में भगवान के दर्शन का वक्त बढ़ाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की. बेंच ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मथुरा के मथुरा के जिलाधिकारी, मंदिर मैनेजमेंट कमेटी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को नोटिस जारी किया है. अगली सुनवाई अब जनवरी के पहले हफ्ते में होगी. याचिका में मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के कुछ फैसलों को चुनौती दी गई है. इसमे भगवान के दर्शन का वक्त बढ़ाया जाना, देहरी पूजा को रोका जाना शामिल है.

यह भी पढ़ें: ‘हाथ जोड़ता हूं, बेटे को मौत दे दीजिए’, एक पिता की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कहा- अब उसके बचने की उम्मीद नहीं

क्या कहना है विरोध करने वालों का?

बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने भगवान के दर्शन का वक्त रोजाना ढाई घंटे बढ़ा दिया है, लेकिन मंदिर के सेवायत (पुजारियों) ने इसका विरोध किया है. मंदिर की अपनी मैनेजमेंट कमेटी ने दर्शन बढ़ाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान के दर्शन के वक्त को नहीं बदला जा सकता. दर्शन का समय बदलने से भगवान से जुड़े रिवाजों का भी वक्त बदलता है. भगवान का आराम करने का अपना वक्त होता है. इसमें दखल नहीं दिया जा सकता. इसलिए भगवान के दर्शन का समय बढ़ाया जाना उचित नहीं है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: देशभर में डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI करेगी जांच और आवश्यक कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले में की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में टिप्पणी की और भगवान के दर्शन का समय बढ़ाने पर आपत्ति जताने पर सवाल उठाया कि मंदिर में भगवान के दर्शन का वक्त अगर बढ़ाया गया है तो इस पर क्या ऐतराज होना चाहिए? भगवान के आराम के वक्त उन्हें आराम कहां करने दिया जाता है. भगवान के आराम करने के वक्त आम श्रद्धालु उनके दर्शन नहीं कर सकते, लेकिन प्रभावशाली लोग बड़ी रकम देकर पूजा कर पाते हैं. पैसे देकर भगवान के आराम करने के वक्त भी उन्हें पूजा करने की इजाजत होती है, आखिर ऐसा क्यों होता है?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola