हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुनाव पैनल में CJI की जगह केंद्रीय मंत्री को शामिल करने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बंटा हुआ फैसला

Supreme Court News: चीफ इलेक्शन कमिश्नर और बाकी इलेक्शन कमिश्नर्स के अपॉइंटमेंट के 2023 के कानून को चैलेंज करने वाली पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट के 2 जजों ने बंटा हुआ फैसला सुनाया है, अब मामला 5 जजों की कॉन्स्टिट्यूशन बेंच के पास पहुंचा है.

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (Photo-PTI)

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार, 23 सितंबर को केंद्र सरकार की उस याचिका पर बंटा हुआ फैसला सुनाया, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) और इलेक्शन कमिश्नर्स (ECs) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी बेंच के पास भेजने की मांग की गई थी. अब इस मामले को 5 जजों की कॉन्स्टिट्यूशन बेंच के पास विचार के लिए भेजा गया है.

2 जजों की अलग-अलग राय

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने इस बात पर अलग-अलग राय रखी कि क्या इन याचिकाओं पर सुनवाई बड़ी बेंच को करनी चाहिए. जस्टिस दत्ता ने केंद्र सरकार की मांग को ठुकरा दिया, जबकि जस्टिस शर्मा का मानना ​​था कि इस चुनौती में संवैधानिक कानून का एक अहम सवाल शामिल है, जिस पर बड़ी बेंच को विचार करना चाहिए.

जस्टिस दत्ता ने 2023 के कानून की वैलिडिटी पर अपनी शुरुआती राय भी जाहिर की. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार में अपनी पोजीशन को देखते हुए सिलेक्शन कमेटी में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एक स्वतंत्र और संतुलित भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता न सिर्फ असल में होनी चाहिए, बल्कि जनता को भी साफ तौर पर दिखनी चाहिए.

विज्ञापन

जस्टिस शर्मा इन बातों से सहमत नहीं थे और उन्होंने संवैधानिक मुद्दों की जांच बड़ी बेंच से कराने का समर्थन किया. असहमति के बाद मामले को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के सामनेकॉन्स्टिट्यूशन बेंच के गठन से जुड़े उचित निर्देशों के लिए रखा गया.

क्या है पूरा विवाद?

ये विवाद सुप्रीम कोर्ट की कॉन्स्टिट्यूशन बेंच के ‘अनूप बर्नवाल वर्सेज यूनियन ऑफ इंडिया’ मामले में 2023 के फैसले से शुरू हुआ है. कोर्ट ने तब तक के लिए एक सिलेक्शन पैनल तय किया था जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल हों, जब तक कि संसद नियुक्तियों से जुड़ा कानून न बना ले.

विज्ञापन

इसके बाद संसद ने ‘चीफ इलेक्शन कमिश्नर एंड अदर इलेक्शन कमिश्नर्स (अपॉइंटमेंट, कंडीशन ऑफ सर्विस एंड टर्म ऑफ ऑफिस) एक्ट, 2023’ पारित किया. इस कानून के तहत सिलेक्शन पैनल में CJI की जगह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया. सुनवाई के दौरान, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि पिछला फैसला सिर्फ कानून की कमी को दूर करने के लिए था और कानून बनने के बाद संसद को अपना ढांचा बनाने का अधिकार है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola