ये कोई मार्केट है क्या... सुनवाई के दौरान वकील पर क्यों बिफर पड़े CJI चंद्रचूड़?

Supreme Court CJI DY Chandrachud Angry On Lawyer: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को कोर्ट में एक वकील पर जमकर बरसे। एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने वकील को कोर्ट में फोन पर बात करते हुए देख लिया।

Supreme Court CJI DY Chandrachud Angry On Lawyer

Supreme Court CJI DY Chandrachud Angry On Lawyer

Supreme Court CJI DY Chandrachud Angry On Lawyer: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सोमवार को कोर्ट में एक वकील पर जमकर बरसे। एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने वकील को कोर्ट में फोन पर बात करते हुए देख लिया। इसके बाद सीजेआई बिफर पड़े। उन्होंने कहा ये कोई मार्केट है क्या? इधर आओ? इसके बाद सीजेआई ने वहां मौजूद कर्मी से कहा कि इसका मोबाइल ले लो। अगली बार याद दरखना।

वकील ने मांगी माफी

चीफ जस्टिस ने कहा कि जज सिर्फ अदालतों में फाइल ही नहीं देखते हैं यह भी देखते हैं कि कोर्ट में क्या हो रहा है? पूरी घटना के बाद वकील ने मुख्य न्यायाधीश से माफी मांगी। चंद्रचूड़ ने कहा कि अगली बार ध्यान रखना। आगे से ऐसी गलती ना हो। बार ने इस संबंध में पूरी रिपोर्ट दी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े रिएक्शन भी सामने आए हैं। सीजेआई मामले की सुनवाई पहले भी कई बार गुस्सा हुए हैं।

सितंबर में वकील पर लगाया था 2 हजार जुर्माना

सीजेआई चंद्रचूड़ सितंबर में भी एक वकील पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने गुस्सा होकर वकील पर 2 हजार का जुर्माना लगा दिया था। इस मामले में वकील ने खुद की जगह जूनियर वकील को मामले की पैरवी करने भेज दिया था। जूनियर वकील को इस मामले की जानकारी तक नहीं थी। इससे नाराज होकर सीजेआई ने वकील पर जुर्माना लगा दिया। अदालत के कामकाज में खर्च लगता है। आप हमें हल्के में नहीं ले सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ