CJI DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) ने गुरुवार को एक वकील को कड़ी फटकार लगाई। वकील ने बेंच से कहा कि उन्होंने कोर्ट मास्टर से कोर्ट के लिखित आदेशों के संदर्भ में क्रॉस चेक किया है। जिसके बाद सीजेआई ने वकील को फटकार लगा दी। चंद्रचूड़ ने कहा कि आपने कोर्ट मास्टर से पूछा कि मैंने कोर्ट में क्या लिखा है? आपकी हिम्मत कैसे हो गई? कल तो आप मेरे घर भी आ जाओगे। मेरे निजी सचिव से पूछेंगे कि मैं क्या कर रहा हूं? वकीलों ने अपना पूरा विवेक खो दिया है क्या?
10 नवंबर को हो रहे रिटायर
डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वे अभी भी प्रभारी हैं, चाहे थोड़े समय के लिए ही सही। इस तरह के अजीबोगरीब तरीकों को दोबारा न आजमाया जाए। मेरे ये कोर्ट में आखिरी दिन हैं। बता दें कि चीफ जस्टिस ने आर्बिटेशन ऑर्डर को लेकर हुई बहस के दौरान वकील को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद जस्टिस संजीव खन्ना जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढ़ें:BJP को बड़ा झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल; राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में थामा दामन
बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ दो साल से इस पद पर हैं। कोर्ट में शिष्टाचार बनाए रखने पर उन्होंने ध्यान केंद्रित किया है। वकीलों के कोर्ट में कठोर आचरण और प्रक्रियाओं को दरकिनार करने को लेकर वे पहले भी फटकार लगा चुके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भी एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने एक वकील को फटकार लगाई थी। वकील ने पीठ को संबोधित करने के दौरान अनौपचारिक ‘या’ (yeah) का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद सीजेआई ने कहा था कि यह कोई कॉफी शॉप नहीं है। यह या..या..क्या है? मुझे इसके इस्तेमाल से बहुत एलर्जी है। इसकी परमिशन नहीं दी जा सकती।
‘मुझ पर चिल्लाओ मत’
इस साल की शुरुआत में भी एक वकील को फटकार लगी थी। चुनावी बॉन्ड केस की सुनवाई के दौरान ऊंची आवाज में बात रखने पर सीजेआई ने कहा था कि मुझ पर चिल्लाओ मत। यह कोई हाइड पार्क कॉर्नर मीटिंग नहीं है, आप कोर्ट में खड़े हैं। आप एक आवेदन पेश करना चाहते हैं, आवेदन दाखिल करें। आपको सीजेआई के तौर पर निर्णय मिल गया है। हम आपकी बात नहीं सुन रहे हैं और आप कोई आवेदन पेश करना चाहते हैं तो उसे ईमेल के जरिए पेश करें। न्यायालय का यही नियम है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: National Forest Games में शामिल होंगी ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, तैयारियों में जुटे खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
34 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
49 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines