Supreme court big decision on firecrackers ban: CJI जस्टिस बी आर गवई ने देशभर में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत बताई है। जस्टिस गवई ने कहा कि दिल्ली में एलीट लोग रहते हैं, इसलिए दिल्ली के लिए अलग नीति नहीं हो सकती। सीजेआई ने आगे सवाल किया कि अगर दिल्ली/NCR के शहर शहरों में रहने वालों को स्वच्छ हवा का अधिकार है, तो अन्य शहरों में रहने वाले लोगों को क्यों नहीं होना चाहिए? मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
पटाखों पर प्रतिबंध लगना है तो देशभर में लगे
CJI ने कहा कि मैं पिछले साल सर्दियों में अमृतसर गया था और वहां प्रदूषण दिल्ली से भी बदतर था और अगर पटाखों पर प्रतिबंध लगाना है तो इस पर पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए। कोर्ट ने दिल्ली- NCR में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ याचिका पर CAQM को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील के परमेश्वर ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध के कारण एजेंसी हमारे सभी लाइसेंसों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं। जबकि हम NEERI के साथ बातचीत कर उनके हिसाब से ही पटाखा का निर्माण करने को तैयार है।
3 अप्रैल को दिए आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के CJI जस्टिस बी आर गवई ने यह टिप्पणी 3 अप्रैल को दिए आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर दी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से जवाब मांगा। वही NEERI की ओर से ऐश्वर्या भाटी ने कहा ग्रीन क्रैकर्स की जांच की रही है। फ़िलहाल मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।
संबंधित खबरें
'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
10 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
34 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
37 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines