Karnataka News: 6 नवंबर को आयोजित कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2022) के लिए एक उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर लगाने का मामला सामने आया है। एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अभी पढ़ें – Government Vs Governor: राज्यपाल को चांसलर पद से हटाने के लिए अध्यादेश लाएगी केरल कैबिनेट
रुद्रप्पा कॉलेज में गड़बड़ी तब सामने आई जब एक उम्मीदवार ने सनी लियोनी की तस्वीर के साथ अपना एडमिट कार्ड पेश किया, जिसके बाद प्राचार्य ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन दाखिल करते और जमा करते समय फोटो अपलोड करते समय गड़बड़ी हुई होगी।
शिक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरना होता है जिसके लिए एक यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होता है, जो उम्मीदवार के लिए जरूरी होता है। कोई और इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।
विभाग ने कहा कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बनाने में उसकी कोई भूमिका नहीं है क्योंकि यह केवल उम्मीदवारों को करना है।
जन निर्देश विभाग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा, “इस मुद्दे पर जो भी मीडिया रिपोर्ट कर रहा है उसमें विभाग की कोई भूमिका नहीं है। फिर भी हमने पुलिस से मामले की जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है।”
अभी पढ़ें –
कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने किया ये ट्वीट
कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने कन्नड़ में ट्वीट किया, ‘टीचर एडमिट कार्ड टिकट में उम्मीदवार की फोटो के बजाय शिक्षा विभाग ने पूर्व एडल्ट स्टार एक्ट्रेस सनी लियोन की फोटो थी। हम उस पार्टी से क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसके विधायकों ने विधानसभा के अंदर गंदी फिल्में देखीं।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines