Karnataka: एंट्रेंस टेस्ट के लिए स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर लगा दी सनी लियोन की फोटो, जांच के आदेश

Sunny Leone1

Karnataka News: 6 नवंबर को आयोजित कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2022) के लिए एक उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर लगाने का मामला सामने आया है। एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

रुद्रप्पा कॉलेज में गड़बड़ी तब सामने आई जब एक उम्मीदवार ने सनी लियोनी की तस्वीर के साथ अपना एडमिट कार्ड पेश किया, जिसके बाद प्राचार्य ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन दाखिल करते और जमा करते समय फोटो अपलोड करते समय गड़बड़ी हुई होगी।

शिक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरना होता है जिसके लिए एक यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होता है, जो उम्मीदवार के लिए जरूरी होता है। कोई और इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।

विभाग ने कहा कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड बनाने में उसकी कोई भूमिका नहीं है क्योंकि यह केवल उम्मीदवारों को करना है।

जन निर्देश विभाग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा, “इस मुद्दे पर जो भी मीडिया रिपोर्ट कर रहा है उसमें विभाग की कोई भूमिका नहीं है। फिर भी हमने पुलिस से मामले की जांच करने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है।”

अभी पढ़ें –

कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने किया ये ट्वीट

कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने इस मामले को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने कन्नड़ में ट्वीट किया, ‘टीचर एडमिट कार्ड टिकट में उम्मीदवार की फोटो के बजाय शिक्षा विभाग ने पूर्व एडल्ट स्टार एक्ट्रेस सनी लियोन की फोटो थी। हम उस पार्टी से क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसके विधायकों ने विधानसभा के अंदर गंदी फिल्में देखीं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ