सुनीता विलियम्स जब से ने 9 महीने बाद धरती पर वापसी की है हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने बुधवार को सुनीता विलियम्स के नासा से वापस लौटने पर उनका गर्मजोशी से वेलकम किया और एक मैसेज भी शेयर किया। आनंद महिंद्रा ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें वो और मुकेश अंबानी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये एक रेयर फोटो है जो आनंद महिंद्रा के सौजन्य से प्राप्त हुआ है।
9 महीने बाद हुई वापसी
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 5 जून 2024 को नासा में गए थे। उनकी ये यात्रा सिर्फ 8 दिन की थी जो उनके बोइंग अंतरिक्ष यान में आई तकनीकी खराबी के कारण 9 महीने में तब्दील हो गई। हालांकि सुनीता और बुच की सफल वापसी से पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है। अभी सुनीता के सामने कुछ चुनौतियां हैं जिसके बाद वो अपने परिवार के पास वापस लौट जाएंगी। दरअसल अंतरिक्ष में इतने महीने बिताने के बाद धरती के वातावरण में एडजस्ट होने में उन्हें टाइम लगेगा।
यह भी पढ़ें: बिना पानी के 9 महीने तक अंतरिक्ष में कैसे जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स?
कैसे अचानक हुई थी सुनीता की मुलाकात मुकेश और आनंद महिंद्रा से
आनंद महिंद्रा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो और अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी सुनीता विलियम्स के साथ नजर आ रहे हैं। 69 साल के महिंद्रा ने बताया कि लगभग दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी में उनकी मुलाकात विलियम्स से हुई थी। उस साल उन्होंने भारत-अमेरिका हाई-टेक हैंडशेक कार्यक्रम के लिए अमेरिका का दौरा किया था। उन्होंने जो पुरानी तस्वीर शेयर की है, उसमें वे, अरबपति मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर सुनीता विलियम्स के साथ हैं। हमने उनके साथ सेल्फी ली और पूछा कि क्या हम उबर की जगह उसके अंतरिक्ष यान में यात्रा कर सकते हैं।
कैसे हुई उनकी मुलाकात
आनंद महिंद्रा ने सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद स्पेस से धरती वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पुरानी फोटो शेयर की और साथ में एक खास नोट भी लिखा। आनंद महिंद्रा ने लिखा ‘मुझे लगता है कि इसे वे ‘वाशिंगटन मोमेंट’ कहेंगे। कल टेक हैंडशेक मीटिंग के बाद, मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर और मैं वाणिज्य सचिव के साथ बातचीत जारी रख रहे थे और अगले लंच इंगेजमेंट के लिए ग्रुप शटल बस से चूक गए। हम कोशिश कर रहे थे कि हम एक साथ न चलें।’ महिंद्रा ने बताया था कि “मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर और मैं वाणिज्य सचिव के साथ बातचीत जारी रख रहे थे और अगले लंच कार्यक्रम के लिए ग्रुप शटल बस से चूक गए। हम उबर बुलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमारी मुलाकात नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से हुई।
सुनीता की वापसी पर लिखा खास नोट
सुनीता विलियम्स की घर वापसी पर हर कोई खुश है। आनंद महिंद्रा का सुनीता विलियम्स के लिए खास संदेश लिखा- ‘स्वागतम्, सुनीता’, जब स्पेसएक्स बचाव मिशन लॉन्च किया गया था, तो मुझे वाशिंगटन में @Astro_Suni के साथ लगभग दो साल पहले हुई इस आकस्मिक मुलाकात की याद आई। कुछ घंटे पहले उसे और उसके साथियों को धरती पर वापस आते हुए देखना बहुत बड़ी राहत थी। वह साहस की प्रतिमूर्ति हैं और
यह भी पढ़ें: वीडियो: अंतरिक्ष में कैसे सोती थीं सुनीता विलियम्स? एस्ट्रोनॉट ने खुद किया रिवील
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
34 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines