Sunita Williams Cousin on NASA Mission: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स आज 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी करने वाली हैं। नासा का स्पेसक्राफ्ट कुछ ही देर में अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक होकर धरती का रुख करेगा। हालांकि भारत में रह रहे सुनीता के कजन ब्रदर दानिश रावल उनकी वापसी को लेकर डरे हुए हैं।
दानिश ने शेयर किए बचपन के किस्से
मीडिया से बातचीत के दौरान दिनेश ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, लेकिन डर भी लग रहा है। सुनीता और मेरी बॉन्डिंग हमेशा से काफी अच्छी रही है। हम साथ रहे हैं, हमारी पढ़ाई साथ में हुई है। जब वो छोटी थी तो अक्सर यहां आती थी। हम ऊंट की सवारी करते थे। वो ऊंट पर चढ़ तो जाती थी मगर उतर नहीं पाती थी। हम साथ में सोमनाथ दर्शन करने जाते थे। हम भारत में कई जगहों पर साथ में ट्रिप पर जा चुके हैं। मैंने बोस्टन में उसकी शादी में भी हिस्सा लिया था।
बहन को याद कर हुए इमोशनल
दिनेश रावल ने कहा कि सुनीता बचपन से ही बहुत बहादुर है। सुनीता के पिता की मौत के बाद वो अक्सर मेरा हाथ पकड़ कर चलती थी। मेरे पूछने पर वो कहती थी कि इससे मुझे लगता है कि मेरे पापा मेरे साथ हैं। हम कभी अलग नहीं हुए। अंतरिक्ष से वापस आने के बाद सुनीता को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होंगी और उसे नॉर्मल होने में थोड़ा समय लगेगा।
9 बाद लौटेंगी सुनीता
बता दें कि बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स पिछले साल जून में ISS गए थे। शुरुआत में उन्हें 8 दिन तक स्पेस में रुकना था। मगर कुछ खराबी के कारण उनकी वापसी टल गई। सुनीता और बुच 9 महीने तक स्पेस में अटक गए। सुनीता कल यानी 19 मार्च को धरती पर वापसी करेंगी।
यह भी पढ़ें- Sunita Williams Live: सुनीता विलियम्स की घर वापसी का प्रोसेस शुरू, 6 स्टेप्स में पूरी होगी लैंडिंग
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
21 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines