Arvind Kejriwal wife Sunita Kejriwal statement: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले काफी समय से जेल में हैं। एक तरफ केजरीवाल बेल के लिए अदालत के चक्कर काट रहे हैं। तो दूसरी तरफ सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने नया खुलासा करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। सुनीता ने वीडियो जारी करते हुए सीएम की गिरफ्तारी की असली वजह एक एनडीए सांसद को बताया है।
MSR ने दिया बयान
सुनीता केजरीवाल ने वीडियो में कहा कि क्या आपको पता है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया है? उन्हें एनडीए के एक सांसद के बयान पर हिरासत में लिया गया है। उनका नाम है मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी यानी MSR। वो आंध्र प्रदेश से एनडीए के एमपी हैं। आखिर उन्होंने ऐसा क्या बयान दिया जिससे आपके मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया।
MSR और केजरीवाल की पहली मुलाकात
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 17 सितंबर 2022 को MSR के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रेड पड़ी। उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी केजरीवाल जी से मिले हैं? उन्होंने कहा कि हां मैं 16 मार्च 2021 को केजरीवाल जी से दिल्ली सचिवालय में उनके दफ्तर में मिला था। मैं दिल्ली में एक चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहता था। इसी सिलसिले में मैं सीएम से बात करने गया था। सीएम ने कहा कि जमीन एलजी के पास है आप एप्लीकेशन दे दो, हम देखते हैं।
MSR के बेटे की गिरफ्तारी
सुनीता का कहना है कि ईडी को MSR का जवाब पसंद नहीं आया। ईडी ने कुछ दिन बाद MSR के बेटे राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर से MSR का कई बार बयान लिया गया और वो अपना पुराना बयान की दोहराते रहे क्योंकि वही सच था। उनके बेटे राघव रेड्डी की बेल खारिज हो गई। इस दौरान राघव की पत्नी और MSR की बहू ने आत्महत्या करने की कोशिश की और उनकी बूढ़ी मां बीमार हो गई। ये सब देखते हुए बेटे के लिए बाप भी टूट गया।
MSR ने बदला बयान
सुनीता का कहना है कि 17 जुलाई 2023 को पिता MSR ने ईडी में अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2021 को मैं केजरीवाल जी से मिलने गया था। मुश्किल से 4-5 मिनट मुलाकात हुई। वहीं 10-12 लोग बैठे थे। मेरे कमरे में घुसते ही केजरीवाल जी ने मुझसे कहा कि आप दिल्ली में शराब का काम शुरू करिए और बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये दे दीजिए। केजरीवाल जी से ये मेरी पहली और आखिरी मुलाकात थी।
MSR के बेटे को मिली जमानत
सुनीता के अनुसार इस बयान के अगले ही दिन MSR के बेटे को ईडी ने बेल दिलवा दी। जाहिर है MSR का ये बयान झूठा है। वो खुद कह रहे हैं कि केजरीवाल जी से ये उनकी पहली और आखिरी मुलाकात थी। कमरे में 10-12 लोग मौजूद थे। अगर किसी को किसी से पैसे मांगने भी थे तो वह क्या किसी अजनबी से पहली मुलाकात में ही इतने लोगों के सामने पैसे मांग लेगा। जाहिर है MSR के बेटे और परिवार को 5 महीने तक प्रताड़ित किया गया। सभी को बचाने के लिए MSR ने झूठा बयान दिया और बयान के 2 दिन बाद ही MSR के बेटे को जमानत मिल गई।
सुनीता केजरीवाल ने पूछा सवाल
कोर्ट ने भी केजरीवाल जी को जमानत देते हुए यही माना कि ईडी ने बेल का लॉलीपॉप देकर MSR से बयान लिया। बिना किसी सबूत के केजरीवाल जी को गहरे राजनीतिक षणयंत्र का शिकार बनाया गया। वो एक पढ़े-लिखे, देशभक्त और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं। अगर आज जनता उनके साथ खड़ी नहीं हुई तो पढ़े-लिखे ईमानदार लोग कभी राजनीति में नहीं आएंगे। क्या मोदी जी केजरीवाल के साथ ठीक कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें- तारीख पर तारीख… लालू यादव के बयान पर मोदी के हनुमान का पलटवार, चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
13 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
14 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
15 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines