Sunetra Pawar Oath Ceremony : सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं आए शरद पवार?

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाराष्ट्र विधान सभा में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम होंगी।

Sunetra Pawar Oath Ceremony.jpg

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी ने अजित पवार की पत्नी और राज्य सभा सांसद सुनेत्रा को अपना नेता मान लिया है। अब आधिकारिक रूप देने के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। महाराष्ट्र विधान सभा में सुनेत्रा पवार पहुंच चुकी हैं। आज शाम 5 बजे सुनेत्रा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।

विज्ञापन

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

सुनेत्रा पवार पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बेटी हैं और 1985 में उनकी शादी अजीत पवार से हुई थी। सुनेत्रा के 2 बेटे पार्थ और जय पवार हैं, लेकिन राजनीतिक परिवार में जन्मी और राजनीतिक परिवार की बहू होने के नाते सुनेत्रा पवार का राजनीति से खास कनेक्शन है। वह यह है कि सुनेत्रा अपने दिवंगत पति अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद भी हैं। वे प्रफुल्ल पटेल के बाद साल 2024 में निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम से जुटीं हर खबर के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

LIVE UPDATES

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण में क्यों नहीं आए शरद पवार?

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, 'सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं...'. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में NCP-SCP प्रमुख शरद पवार की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा, 'वह कैसे आएंगे, उनकी पार्टी अलग है, हमारी अलग है.'

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: मुंबई के लोकभवन में शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम.

मुंबई के लोकभवन में शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम.

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: लोकभवन में शुरू हुई तैयारी, थोड़ी देर में शपथ लेंगी सुनेत्रा पवार

लोकभवन में शुरू हुई शपथ ग्रहण की तैयारी, थोड़ी देर में सुनेत्रा पवार बन जाएंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम.

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: NCP के विधायकों को बुलाया गया लोकभवन

राष्ट्रवादी के सभी विधायकों को लोकभावन में बुलाया गया है. शाम 4.30 बजे तक लोक भवन पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा

सुनेत्रा पवार ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेने से पहले अपने MP पद से इस्तीफा दे दिया.

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: दोनों गुटों के विलय पर क्या बोले पूर्व मंत्री?

एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री अनिल पाटिल ने कहा कि मर्जर को लेकर जो बाते हुई सिर्फ़ अजीत पवार को जानकारी थी, पार्टी फ़ोरम पर कोई चर्चा नहीं हुई थी । आगे मर्जर पर एनडीए के नेता पवार परिवार और हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: सुनेत्रा पवार चुनीं गईं विधायक दल की नेता

महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी (अजित) के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में दिलीप बलसे ने सुनेत्रा का नाम विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया था। बैठक में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को विधायक दल का नेता चुना लिया गया है।

Late Deputy CM Ajit Pawar's wife and Rajya Sabha MP Sunetra Pawar elected as the leader of NCP Legislative Party. She will take oath as the Deputy CM of Maharashtra this evening. pic.twitter.com/gPsNzSEH76
— ANI (@ANI) January 31, 2026

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: विधायक दल की बैठक से पहले अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

मुंबई में एनसीपी नेताओं ने पार्टी की विधायक दल की बैठक से पहले दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sunetra Pawar Oath Ceremony Live: महाराष्ट्र विधान सभा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

सुनेत्रा पवार विधान भवन पहुंच चुकी हैं। कुछ ही देर में अजित पवार की एनसीपी के विधायक दल की बैठक। इस बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ