Odisha News in Hindi: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक वैन की ट्रेलर से टक्कर हो गई। जिसके कारण वैन में सवार भजन मंडली के 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह कोहरे को माना जा रहा है। सुंदरगढ़ पुलिस के मुताबिक भजन मंडली के लोग एक कार्यक्रम के बाद वैन में सवार होकर अपने-अपने गांव लौट रहे थे। ट्रेलर सड़क के ऊपर खड़ा था। कोहरे की वजह से मारूति वैन चालक को यह दिखाई नहीं दिया। वैन ट्रेलर के पीछे से टकरा गई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल
पुलिस के अनुसार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। भजन मंडली के लोग छत्तीसगढ़ के चकबहाल में श्राद्ध कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। गांव समरपिंडा और कंदाधुडा के समीप हादसा हो गया। दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वैन एमसीएल-टोपरिया रोड पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को शव और घायलों को बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क भी जाम कर दी। जिसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया।
चालक लेकर गया था भजन मंडली को
हादसे में चालक समेत 7 लोगों की मौत हुई है। 5 लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को हेमगिर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चालक ही भजन मंडली को अपने पिता के श्राद्ध समारोह में लेकर गया था। पुलिस के अनुसार फिलहाल हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दुर्घटना के पीछे प्राथमिक कारण कोहरे को माना जा रहा है। पुलिस मानकर चल रही है कि वैन चालक को सड़क पर खड़ा ट्रेलर नहीं दिखा। जिसके वजह से टक्कर हुई है। लेकिन असली कारण क्या है? पुलिस इसका पता लगा रही है।
यह भी पढ़ें- पैर छुए, बंदूक तानी, घर में घुस कर मारी गोली; दिल्ली में डबल मर्डर केस की CCTV फुटेज आई सामने
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
1 hr agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
1 hr agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
5 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
6 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
6 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
7 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
7 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
7 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
8 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines