ISRO Spacecraft Aditya L1 Captures Sun First Pictures: भारत का अंतरिक्ष में लगातार पराक्रम देखने को मिल रहा है। सूरज से करोड़ों किलोमीटर दूर बैठे हमें सूर्य की नजदीकी तस्वीरें देखने को मिली हैं। बता दें कि आदित्य-एल 1 ने अंतरिक्ष से सूर्य की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसरो के अंतरिक्ष यान आदित्य-एल 1 ने पराबैंगनी तरंग दैर्ध्य(wavelength) में सूर्य की पूर्ण-डिस्क(full disc) तस्वीरों को कैप्चर किया है। सूर्य की इन तस्वीरों को आदित्य-एल 1 अंतरिक्ष यान पर लगे सौर पराबैंगनी इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) उपकरण ने खींचा है।
इसरो ने शेयर की तस्वीर
इसरो ने शुक्रवार को एक अपडेट में कहा, आदित्य-एल1 पर लगे सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (SUIT) उपकरण ने 200-400 nm तरंग दैर्ध्य रेंज में सूर्य की पहली पूर्ण-डिस्क छवियों को सफलतापूर्वक कैप्चर किया है।
SUIT द्वारा ली गई तस्वीरों को इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, SUIT पेलोड पराबैंगनी तरंग दैर्ध्य(wavelength) में सूर्य की पूर्ण-डिस्क तस्वीरों को कैप्चर करता है। पोस्ट में सूर्य की 200 से 400 nm तक की तरंग दैर्ध्य वाली तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
सोलर रेडिएशन के इफेक्ट पर लगेगी रोक
इसरो की एक अपडेट में कहा गया कि 20 नवंबर, 2023 को SUIT पेलोड चालू किया गया। एक सफल प्री-कमीशनिंग स्टेप्स के बाद, टेलीस्कोप ने 6 दिसंबर, 2023 को अपनी पहली लाइट साइंस तस्वीरें लीं। SUIT से वैज्ञानिकों को चुंबकीय सोलर एटमॉस्फेयर के डायनामिक कपलिंग की स्टडी करने में मदद मिलेगी और पृथ्वी की जलवायु पर सोलर रेडिएशन के प्रभावों पर कड़ी रोक लगाने में उन्हें सहायता मिलेगी।
प्रयास हुए सफल
SUIT के विकास में इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA), पुणे के नेतृत्व में एक प्रयास शामिल था। इस प्रयास में इसरो, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई), आईआईएसईआर-कोलकाता में सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन स्पेस साइंस इंडियन (सीईएसएसआई), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंगलुरु, उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी (यूएसओ-पीआरएल) और तेजपुर शामिल हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines