Sukesh ED Custody: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले का हिस्सा नहीं थीं और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। सुकेश ने कहा कि जैकलीन चिंता न करें, क्योंकि मैं उनकी रक्षा के लिए हूं। बता दें कि सुकेश को शुक्रवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुकेश की ED हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है।
कोर्ट में पेशी के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के बारे में बयान दिए। बता दें कि सुकेश ने जैन पर धमकी देने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। सुकेश ने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी भी लिखी थी। चिट्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि आप नेता ने दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया था।
सुकेश बोला- अगले साल लड़ूंगा चुनाव
पत्रकारों से बात करते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि जेल अधिकारियों ने उनसे पैसे वसूले और उसने इस बारे में लिखित में दिया था। उसने सत्येंद्र जैन के बारे में कहा कि उसने उन्हें 70 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया। सुकेश ने कहा कि उसने पूछताछ के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को सब कुछ बता दिया है, जिसका विवरण चार्जशीट में होगा। ठग ने आगे कहा कि वह इतना सामर्थ्य रखता है कि खुद के लिए धन जुटा सकता है और वह अगले साल चुनाव लड़ेगा।
क्या है सुकेश के खिलाफ मामला?
ईडी ने हाल ही में केंद्रीय गृह और कानून सचिव बनकर रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी को धोखा देने से जुड़े एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। 33 साल के चंद्रशेखर को पिछले सप्ताह एक स्थानीय जेल से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने उसे 9 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था।
बता दें कि ये तीसरा मनी लॉन्ड्रिंग मामला है जिसमें ईडी ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया है। अन्य दो मामले मालविंदर सिंह के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित रूप से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने और वीके शशिकला गुट के लिए अन्नाद्रमुक का ‘दो पत्तियों’ वाला चुनाव चिह्न हासिल करने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने से संबंधित है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
14 mins agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
31 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines