Sukesh Chandrashekhar Dance on SRK Movie ‘Jawan’ Song: तिहाड़ जेल में बंद करोड़ों की ठगी के आरोपी पर शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के गाने का खुमार चढ़ा है। ठग ने जेल से अपनी प्रेमिका को लव लेटर भी लिखा है, जिसमें उसने दावा किया है कि वो जेल से ही अपनी प्रेमिका के सपने को पूरा कर रहा है।
दरअसल, मामनला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। उसने तिहाड़ जेल से अपनी कथित प्रेमिका बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को लव लेटर लिखा है। लव लेटर में दावा किया है कि वो पालतू जानवरों जैसे कुत्तों, बिल्लियों और घोड़ों के लिए एक वर्ल्ड क्लास सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल बनवा रहा है।
कहा जा रहा है कि इस अस्पताल का निर्माण बेंगलुरु में किया जा रहा है, जो 25,000 वर्ग फुट में फैला है। इसके निर्माण में 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है कि जैकलीन का सपना था कि वो जानवरों के लिए कुछ करे, अब इस सपने को वो खुद जेल से पूरा कर रहा है।
लिखा- मेरी बेबी डॉल, अस्पताल आपके पशु प्रेम का एहसास कराएगा
लव लेटर में सुकेश ने आगे लिखा कि मेरी बेबी डॉल, ये अस्पताल जानवरों के प्रति आपके प्यार का एहसास होगा। जैसा कि आपने कल्पना की थी, ये पूरे एशिया में अपनी तरह का एक अस्पताल होगा। मेरी टीम ने सब कुछ इकट्ठा कर लिया है और निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ये अस्पताल आपके जन्मदिन यानी 11 सितंबर, 2024 को शुरू हो जाएगा।
सुकेश ने लिखा कि उसने साउथ इंडिया के टॉप फर्म और संयुक्त अरब अमीरात में एक अन्य कंपनी को निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। अस्पताल की थीम सफेद और गुलाबी होगी। अस्पताल में लगने वाले सभी इक्विपमेंट जर्मनी से मंगवाए जा रहे हैं। उसने चिट्ठी में लिखा कि हमारे पास देश के बेहतरीन पशुचिकित्सक होंगे और सभी उपचार, सर्जरी मुफ़्त प्रदान की जाएंगी। मुझे उम्मीद है कि ये आपके चेहरे पर एक सुंदर मुस्कान लाएगा।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
1 hr agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
2 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
3 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
4 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
5 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
6 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
6 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines