सुकेश चंद्रशेखर जालसाजी मामला; पिंकी ईरानी को जेल ले जाकर किया गया रिक्रिएशन
Edited By Pushpendra Sharma

pinky irani
Edited By Pushpendra Sharma

pinky irani
विमल कौशिक, नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर जालसाजी मामले में सुकेश और जैकलिन फर्नांडीज को मिलाने वाली मिडिएटर पिंकी ईरानी को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम तिहाड़ जेल में गुरुवार को लेकर गई थी। जहां पिंकी ईरानी ने जेल नंबर 1 की वो सभी लोकेशन की जानकारी दी थी कि वो तिहाड़ जेल में उस दौरान सुकेश से मिलने किस गेट से आई थी।
साथ ही उसने ये भी जानकारी दी कि सुकेश से मिलने किस जेल की सेल में पहुंची थी। ये पूरा सीन रिक्रिएट किया गया। दो घंटे से ज्यादा पिंकी ईरानी तिहाड़ जेल के अंदर पुलिस टीम के साथ रही थी और सुकेश से होने वाली जेल नंबर 1 की हर मुलाकात के बारे में विस्तार से जांच टीम को बताया।
ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस कस्टडी खत्म होने पर शनिवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: