दिल्ली-NCR में आज जमकर बारिश हुई है, तड़के शुरू हुई बारिश रुक-रुककर सुबह करीब 9 बजे तक चली। वीकेंड से पहले शुक्रवार को सुबह लोग सोकर उठे तो उन्हें मौसम खुशनुमा मिला। हालांकि लगातार बारिश के बाद सुबह सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में थोड़ी परेशानी हुई। वहीं, मई के पहले सप्ताह में अचानक हुए मौसम में इस बदलाव से सब हैरान हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मई के पहले सप्ताह में एनसीआर का औसतन अधिकतम तापमान करीब 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।
इसके अलावा मई में एनसीआर का न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। वहीं, आज बारिश हुई है जिससे इस महीने तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
50km प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, आगे भी मौसम रहेगा कूल
मौसम वैज्ञानिक आर के जेनामणि के अनुसार एनसीआर में अचानक हुई इस बारिश के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने मीडिया में दिए बयान में आगे कहा कि बीते दिनों दिल्ली के निचले हिस्सों में हवा का दबाव देखा गया था। वह बताते हैं साउथ ईस्ट दिशा से करीब 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं, जो इस बेमौसम बरसात का एक कारण है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन से हुई बारिश, आगे भी बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के अनुसार हाल ही में गुजरात तट पर चक्रवात ताउते गुजरा है, जिसके चलते एनसीआर तक इसका असर दिख रहा है और यहां बारिश के साथ तेज आंधी और हवा चली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के निचले स्तरों पर एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना। वहीं, ऐसे ही कुछ हालत उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के निचले हिस्सों में भी रहे जो एनसीआर में अचानक बदले मौसम का कारण हैं।
5 दिन एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन एनसीआर में मौसम खुशनुमा रहने वाला है। 3 मई को एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। यहां करीब 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा 4 से 8 मई पांच दिन एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Heavy Rain: दिल्ली के इन रास्तों पर जाने से बचें, मिलेगा जलभराव या तगड़ा ट्रैफिक जाम
संबंधित खबरें
भारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
16 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines